चेन्नई: जहां एक ओर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नेता अपनी पार्टियों को तोड़कर अलग हो रहे हैं, वहीं तमिलनाडु की राजनीति से एक सुखद और भावुक खबर सामने आई है। लंबे समय से जारी कलह को खत्म करते हुए PMK अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने अपने पिता डॉ. एस. रामदास से मुलाकात की है। इस मिलन ने साबित कर दिया है कि राजनीति की तल्खी से ऊपर परिवार के रिश्ते होते हैं।
शादी की 61वीं सालगिरह पर हुआ भावुक मिलन यह सुलह टिंडीवनम के पास थैलपुरम फार्महाउस में डॉ. रामदास की 61वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर हुई। करीब 18 महीने की दूरी के बाद अंबुमणि अपनी पत्नी, बेटियों और पोते-पोतियों के साथ पिता से मिलने पहुंचे। जैसे ही अंबुमणि ने पिता के पैर छुए, डॉ. रामदास भावुक हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी आंखों के आंसू पोंछे। यह भावुक क्षण वहां मौजूद हर व्यक्ति को रुला देने वाला था।
क्यों आई थी पिता-पुत्र के बीच दरार? पिता-पुत्र के बीच विवाद की शुरुआत 28 दिसंबर, 2024 को पार्टी की आम सभा के दौरान हुई थी। डॉ. रामदास ने बिना किसी चर्चा के अपने नाती मुकुंदन को युवा विंग का नेता घोषित कर दिया था, जिसका अंबुमणि ने मंच पर ही विरोध किया। इसके बाद राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई थी कि रामदास ने अंबुमणि को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और उनके खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार तक मैदान में उतार दिए थे।
पार्टी की नींव और भविष्य पर पड़ेगा असर 1989 में डॉ. रामदास द्वारा स्थापित PMK तमिलनाडु में वन्नियार समुदाय की एक बड़ी ताकत रही है। रामदास ने कभी खुद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन गठबंधन की राजनीति के जरिए अपने बेटे अंबुमणि को देश का युवा स्वास्थ्य मंत्री बनाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ गठबंधन और टिकटों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच गंभीर मतभेद हो गए थे।
क्या अब एक होगा PMK का कुनबा? मुलाकात के बाद अंबुमणि ने संकेत दिए हैं कि अब सब कुछ ठीक होगा । समर्थकों का मानना है कि इस भावुक मुलाकात के बाद PMK के दोनों गुट फिर से एक हो सकते हैं। आने वाले दिनों में यह सुलह तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है। फिलहाल, थैलपुरम फार्महाउस पर हुई इस मुलाकात ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।
Blood is indeed thicker than water ❤️pic.twitter.com/LpcJH6a7OC
— Sne 🇮🇳 (@SneRaghu) June 24, 2026
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका: 10 साल के आशीर्वाद ने ठोके 168 रन
NATO को नसीहत देने चले थे ट्रंप, उल्टा रुटे ने खोल दी पोल
केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी चेतन के पिता का बड़ा दावा, कहा- मेरा बेटा दूर खड़ा था, सिया थी सबसे पास
मेसी के नाम पर भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीच में ही छोड़ा माइक
राम मंदिर दान विवाद: रामलला के घर डकैती पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, पवन सिंह के साथ जमकर थिरके क्रिकेटर
मां बनने वाली हैं समांथा रुथ प्रभु, करियर से लेंगी लंबा ब्रेक!
चीन के घर में लहराया तिरंगा: भारतीय बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा का दिल जीत लेने वाला ट्वीट
टीम इंडिया का वंडर किड पर बड़ा अपडेट: वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं शेयर करेंगे ड्रेसिंग रूम?
राम मंदिर चंदा चोरी के बाद अब जमीन घोटाले का जिन्न बाहर: SIT के सामने सबूत रखेंगे संजय सिंह