वेनेजुएला में गुरुवार सुबह कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि पूरा देश दहल उठा। महज 39 सेकेंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने देश की आधारभूत संरचना को तहस-नहस कर दिया है। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है।
सड़कें फटीं और इमारतें गिरीं भूकंप का केंद्र मोरोन शहर के पास था। झटके इतने तेज थे कि कंक्रीट की मजबूत सड़कें बीच से दो हिस्सों में फट गईं, जिनमें कई गाड़ियां फंस गई हैं। गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काराकास की एक ऊंची इमारत की छत पर बना स्विमिंग पूल का पानी सुनामी की तरह नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।
मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। अब तक 3 दर्जन से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) का अनुमान बेहद डरावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तबाही के इस स्तर को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से 1 लाख के बीच हो सकता है।
कोलंबिया तक महसूस हुए झटके USGS ने इसे बेहद भयावह भूकंप की श्रेणी में रखा है। ये सामान्य आफ्टरशॉक नहीं थे, बल्कि दो अलग-अलग गहराई पर आए शक्तिशाली झटके थे। इनका असर इतना गहरा था कि पड़ोसी देश कोलंबिया तक धरती कांप गई। मुख्य भूकंप के बाद अब तक 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जिससे और तबाही का खतरा बना हुआ है।
बचाव कार्य युद्धस्तर पर राजधानी काराकास और वालेंसिया जैसे शहरों में स्थिति अत्यंत गंभीर है। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी क्रू मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने पुष्टि की है कि कई रिहायशी इलाके पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके हैं। फिलहाल लोग डर के साये में खुले मैदानों में रहने को मजबूर हैं।
🚨DEVELOPING: Major highways in Venezuela split open by powerful recent earthquakes, infrastructure severely damaged as the Bolivarian nation endures yet another natural blow while already under years of brutal US sanctions.
— HUSSEIN (@PulseOrbit) June 24, 2026
The Venezuelan people continue showing remarkable… pic.twitter.com/bW1COMc7CK
क्या NCERT की कृष्णा किताब में शाकाहार-मांसाहार का भेदभाव है? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
सावधान! कक्षा 9 की फर्जी किताब सोशल मीडिया पर वायरल, एनसीईआरटी ने जारी की चेतावनी
महाविनाश! 20 झटकों से कांपा वेनेजुएला, 1 लाख मौतों की आशंका से सहमी दुनिया
नेमार की जादुई वापसी और विनीसियस का कहर, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को कुचला
अमरावती में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश: इर्विन अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में घुसा पानी, प्रशासन के दावों की खुली पोल
मानसी जंक्शन का एप्रोच पथ: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! बेलफास्ट में माता-पिता की मौजूदगी ने बढ़ाई उम्मीदें
राम मंदिर चंदा चोरी के बाद अब जमीन घोटाले का जिन्न बाहर: SIT के सामने सबूत रखेंगे संजय सिंह
मुंबई के CSMT स्टेशन पर ‘इंजन’ में छिपा था अनचाहा मेहमान, आधी रात को मचा हड़कंप
वेलकम टू द जंगल: अक्षय कुमार ने कर दिया फिल्म का पहला रिव्यू, बताया कौन है असली सीक्रेट सुपरस्टार