भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को बेलफास्ट में होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस मैच को लेकर चर्चा का केंद्र 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वैभव इस मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
माता-पिता पहुंचे आयरलैंड वैभव के डेब्यू की अटकलें तब और तेज हो गईं जब उनके माता-पिता संजीव सूर्यवंशी और आरती सूर्यवंशी नॉर्दर्न आयरलैंड स्थित भारतीय टीम के होटल में देखे गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें टीम होटल में दाखिल होते देखा गया, जिसके बाद से यह साफ संकेत माना जा रहा है कि वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
सपना सच होने जैसा अहसास बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने अपनी भावनाएं बयां कीं। उन्होंने कहा, यह एक सपने जैसा है। जब मैंने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी देखी, तो मैं अपनी मुस्कान रोक नहीं पाया। जिस लक्ष्य के लिए मैंने बचपन से कड़ी मेहनत की, आज वह सच हो गया है।
रिकॉर्ड्स का सुपरस्टार वैभव का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का दशकों पुराना सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय पुरुष टीम में जगह बनाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में केवल 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
आईपीएल से मिली पहचान बिहार के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तहलका मचा दिया था। उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 72 छक्के जड़े। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर वे भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारे बनकर उभरे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में वे अपनी बल्लेबाजी से क्या कमाल दिखाते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi parents reached Belfast
— Raja (@_raja_kumar) June 25, 2026
- Vaibhav Sooryavanshi parents will be living in team India hotel
- BCCI has arranged parent stay in Indian team hotelpic.twitter.com/6As15tNyFa
दुनिया भर में भूकंप का तांडव: वेनेजुएला में गिरी 22 मंजिला इमारत, भारत और नेपाल में भी डोली धरती
वेनेजुएला में महा-भूकंप का तांडव: 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, 1 लाख मौतों की आशंका
धरती फाड़कर दहाड़ा राक्षस : वेनेजुएला में भूकंप का वह मंजर, जिसे देख कांप गई रूह
वेनेजुएला में प्रलय: 126 साल का सबसे भीषण भूकंप, 10 हजार मौतों की आशंका
गोवा: बागा बीच पर फोटो खिंचवाने का शौक पड़ा भारी, लहरों ने निगला टूरिस्ट
PM Kisan Yojana: घर बैठे कैसे करें आवेदन? पात्रता से लेकर जरूरी डाक्यूमेंट्स तक, जानें सबकुछ
सावधान! कक्षा 9 की फर्जी किताब सोशल मीडिया पर वायरल, एनसीईआरटी ने जारी की चेतावनी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बने दूल्हे, वाराणसी में अक्षिता राज संग रचाई शादी
48 साल पुराने हत्याकांड पर बनी राख , दुनियाभर में मचा रही तहलका; क्या आपमें इसे देखने का है दम?
T20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग का महाविवाद : हेली मैथ्यूज के विकेट पर मचा बवाल, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल