दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार की शाम कुदरती कहर का गवाह बना। महज 39 सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने देश की नींव हिला दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह 1898 के बाद से क्षेत्र की सबसे बड़ी भूकंपीय घटना है।
39 सेकंड में दो बार दहला वेनेजुएला पहला झटका 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र राजधानी कराकास से महज 20 किमी दूर काराबोबो राज्य में था। इसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता के दूसरे और अधिक शक्तिशाली झटके ने बची-खुची कसर पूरी कर दी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला का सबसे ताकतवर भूकंप है।
मौत का खौफनाक आंकड़ा USGS ने हालात की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार लोगों की जान जाने की संभावना 44% है। वहीं, 1 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका भी 30% तक जताई गई है, जिससे पूरे देश में हड़कंप मचा है।
तबाही की भयावह तस्वीर राजधानी कराकास में कई बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। पेट्रोल सप्लाई बाधित हो गई है और मलबे के नीचे दबे लोगों की चीखें राहतकर्मियों तक पहुंच रही हैं। चाकाओ इलाके में दो बड़ी इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल 16 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
युद्धस्तर पर राहत कार्य गृह मंत्री डिओसदादो काबेलो ने बताया कि आपदा राहत टीमें, फायर ब्रिगेड और पुलिस को मलबे से लोगों को निकालने में झोंक दिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को अगले सोमवार तक बंद कर दिया गया है और अस्पतालों को इमरजेंसी मोड पर रखा गया है।
सुनामी का खतरा टला भूकंप के तुरंत बाद प्यूर्टो रिको और आसपास के कैरेबियन द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, स्थिति का आकलन करने के करीब एक घंटे बाद इस खतरे को वापस ले लिया गया, जिसने तटीय इलाकों के निवासियों को बड़ी राहत दी है।
भूकंपीय जोन में वेनेजुएला वेनेजुएला का भौगोलिक स्थान इसे हमेशा खतरे में रखता है, क्योंकि यहाँ कैरेबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। साल 1812 के महाभूकंप में यहां 30 हजार लोग मारे गए थे। ताजा आपदा ने एक बार फिर देश की असुरक्षित संरचनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Additional footage of the major damage in La Guaira, Venezuela from the powerful earthquakes. pic.twitter.com/TuWjpBblnF
— AZ Intel (@AZ_Intel_) June 25, 2026
अफगानिस्तान से आखिरी विदाई देने वाले जनरल डोनाह्यू का बड़ा फैसला, पेंटागन में मची खलबली
जापान में भूकंप का जोरदार झटका, 7 की तीव्रता से डोली धरती; सुनामी का खतरा नहीं
दूल्हा बने आकाश दीप: बारात लेकर वाराणसी पहुंचे टीम इंडिया के पेसर, आज अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
पाकिस्तान में 10 साल की कैद से आजाद हुआ फ्रांसीसी परिवार, बेटे की हिम्मत से खुला यातना का राज
कोलकाता गोदाम हादसा: मौत का कब्रिस्तान बना निर्माणाधीन शेड, 5 की गई जान और जवाबदेह कौन?
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे सबूतों का पिटारा
नेमार की जादुई वापसी और विनीसियस का कहर, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को कुचला
अब मैटरनिटी लीव पर जाऊंगी , सामंथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, ब्रेक के बाद होगी धमाकेदार वापसी
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! बेलफास्ट में माता-पिता की मौजूदगी ने बढ़ाई उम्मीदें
धरती फाड़कर दहाड़ा राक्षस : वेनेजुएला में भूकंप का वह मंजर, जिसे देख कांप गई रूह