PM Kisan Yojana: घर बैठे कैसे करें आवेदन? पात्रता से लेकर जरूरी डाक्यूमेंट्स तक, जानें सबकुछ
News Image

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना देश भर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी वित्तीय संबल बनी हुई है। इस योजना के जरिए पात्र किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। पात्रता का निर्धारण राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है। इसमें किसान परिवार में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को शामिल माना जाता है।

ये लोग नहीं हैं पात्र

सभी किसान इस योजना के दायरे में नहीं आते। योजना के नियमों के अनुसार, आयकर भरने वाले व्यक्ति, वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, इंस्टीट्यूशनल लेंड लॉर्ड इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और आर्किटेक्ट भी इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

आवेदन करने की प्रक्रिया

आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. पोर्टल के होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  2. New Farmer Registration पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर, राज्य और कैप्चा कोड दर्ज कर सत्यापन करें।
  4. यदि नाम पहले से पंजीकृत नहीं है, तो नया फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक और जमीन का विवरण दर्ज कर सबमिट कर दें।

मोबाइल ऐप से भी है सुविधा

आप अपने स्मार्टफोन पर PM-KISAN मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। प्रक्रिया वही है—ऐप में New Farmer Registration पर जाकर आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें और फॉर्म जमा कर दें।

स्टेटस कैसे चेक करें?

फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित राज्य सरकार द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाती है। आप समय-समय पर PM-Kisan पोर्टल पर जाकर Registration Status के जरिए अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या या अधिक जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जापान में भूकंप का जोरदार झटका, 7 की तीव्रता से डोली धरती; सुनामी का खतरा नहीं

Story 1

16 साल से कम उम्र के क्रिकेटर्स के लिए क्यों अलग होता है ड्रेसिंग रूम? वैभव सूर्यवंशी के मामले में क्या कहते हैं नियम

Story 1

वेनेजुएला में प्रलय के बाद दुनिया दहशत में: क्या अगला बड़ा भूकंप किसी बड़े शहर को मिटा देगा?

Story 1

आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी की सुनामी : डेब्यू से पहले ही टिकट के लिए मची मारामारी

Story 1

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया भी दहलीज पर; बचे 2 स्थानों के लिए 6 टीमों में महासंग्राम

Story 1

NCERT की चेतावनी: इमरजेंसी चैप्टर विवाद के बीच फर्जी किताबों का जंजाल, कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार परिषद

Story 1

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका: मात्र 10 साल की उम्र में खेली 168 रनों की तूफानी पारी

Story 1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, बने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Story 1

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी: अक्षर पटेल ने साझा किया भावुक वीडियो, बोले- अब सब बदल जाएगा

Story 1

वेनेजुएला में महाविनाश: 39 सेकेंड में आए दो भीषण भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका