भारतीय क्रिकेट में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन अब उनके परिवार से एक और उभरता सितारा सामने आया है। वैभव के 10 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
मैदान पर आशीर्वाद का आशीर्वाद समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच के दौरान आशीर्वाद सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ऋषभ-11 और रौशन-11 के बीच हुए इस मुकाबले में आशीर्वाद ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 119 गेंदों का सामना करते हुए 168 रनों की नाबाद पारी खेली।
चौकों-छक्कों की बरसात आशीर्वाद की इस पारी में पावर-हिटिंग का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। उन्होंने अपनी 168 रनों की पारी के दौरान 19 चौके और 6 शानदार छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए प्रभावशाली है। आशीर्वाद की बदौलत ही ऋषभ-11 ने 40 ओवर में 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भाई वैभव ने जताई खुशी भले ही वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट की दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन अपने भाई की उपलब्धि पर वे बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। वैभव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आशीर्वाद की तस्वीर और स्कोरकार्ड शेयर करते हुए लिखा, तुम पर गर्व है मेरे छोटे भाई। लगातार चमकते रहो। गौरतलब है कि आशीर्वाद ने कुछ दिन पहले भी एक मैच में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार एक तरफ छोटा भाई घरेलू मैचों में रंग जमा रहा है, तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वैभव को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बेलफास्ट में होने वाले इस मुकाबले के लिए फैंस खासे उत्साहित हैं कि आखिर वैभव को प्लेइंग इलेवन में किस जगह मौका मिलेगा।
*Proud of you, my little brother. Keep shining and making us proud every day ❤️ pic.twitter.com/VuKWZ7rroG
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) June 24, 2026
पीसीबी का नया दांव: पावर-हिटिंग और फिटनेस के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका
राजस्थान का लाल बनेगा आयरलैंड का हथियार? वैभव सूर्यवंशी के लिए काल साबित होंगे जय मूंदड़ा
रजनीकांत ने क्यों नहीं दी थी विजय को सार्वजनिक बधाई? सुपरस्टार ने खुद बताई असली वजह
फीफा का वो अजेय रिकॉर्ड: जब एक वर्ल्ड कप में 13 गोल दागकर जस्ट फोंटेन ने रची थी अमर गाथा
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री: अभिषेक और संजू के लिए खतरे की घंटी, करियर पर मंडराया संकट
मुंबई लोकल में खूनी खेल: खिड़की बंद कराने के मामूली विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या
भगवान राम की शक्ति पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा प्रहार, बोले- जो अपना मंदिर नहीं बचा सकते, वो आपका क्या करेंगे?
100 चालान, 27,500 का जुर्माना! 50% छूट लेने पहुंचे शख्स को मिली जमीन छूती लंबी रसीद
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजस्वी यादव ने सीएम से मांगी माफी
कोलकाता गोदाम हादसा: मलबे में दबी कई जिंदगियां, बचाव कार्य जारी