आयरलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में एक नाम ने सभी का ध्यान खींचा है—जय मूंदड़ा। दिलचस्प बात यह है कि आयरलैंड की जर्सी पहनने वाला यह खिलाड़ी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।
कौन हैं जय मूंदड़ा? जय मूंदड़ा का जन्म राजस्थान के टोंक जिले में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन जय ने शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर की थी, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने अपनी शैली बदली। अब वे एक बेहतरीन बाएं हाथ के स्पिनर और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। सिमी सिंह के बाद वे आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी बनने के दहलीज पर हैं।
कॉर्पोरेट करियर से आयरलैंड की पिच तक 2019 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जय ने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन 2021 में अपनी मास्टर्स डिग्री के लिए आयरलैंड चले गए, जहां उन्होंने क्रिकेट और करियर को साथ लेकर चलने का फैसला किया। डबलिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ना उनकी किस्मत बदलने वाला साबित हुआ। 2023 में उन्होंने आयरिश सीनियर कप जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वैभव सूर्यवंशी से होगी टक्कर आयरलैंड और भारत के बीच 26 और 28 जून को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। यदि जय मूंदड़ा को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो उनका मुकाबला भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी से होगा। वैभव खुद राजस्थान की आईपीएल टीम का हिस्सा हैं। राजस्थान की जड़ों से जुड़े इन दो खिलाड़ियों का आमना-सामना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
आयरलैंड की पूरी टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।
सूर्यवंशी परिवार का जलवा जहां वैभव सूर्यवंशी अपनी चमक बिखेर रहे हैं, वहीं उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी धमाका कर दिया है। आशीर्वाद ने हाल ही में 119 गेंदों पर 168 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 6 छक्के शामिल थे। देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैभव और जय मूंदड़ा की यह भिड़ंत किसे जीत दिलाती है।
After what he describes as a speechless moment, Jai Moondra is ready for the challenge ahead against India later this week.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 23, 2026
👀 Learn all about Jai here: https://t.co/zPo4SN1jyw#BackingJai #BackingGreen #FailteSolar pic.twitter.com/ms1FZm1vcq
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी : 12 करोड़ का भारी नुकसान और क्या है मजबूरी?
बुर्के में खाटू श्याम मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, भक्त बोले- बाबा ने बुलाया तो चली आई
आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 धुरंधर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बड़ा बदलाव!
जुलाई में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा : इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ महासंग्राम का पूरा शेड्यूल
नारायणपुर में 12 घंटे तक चला धर्मांतरण का संग्राम, आधी रात को ऐसे बनी सहमति
टी20 वर्ल्ड कप: क्या बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की डगर आसान कर पाएंगी भारतीय महिलाएं?
पासवर्ड का झंझट खत्म! अब सिर्फ OTP से सुलझेंगी आपकी पेंशन की दिक्कतें, लॉन्च हुआ ‘पेंशन सहायक’ AI पोर्टल
मोसाद की हिटलिस्ट में थे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर? ब्राजीली पत्रकार के दावे से सनसनी
नीट विवाद पर पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान: हां, हमसे चूक हुई , राहुल गांधी पर बरसे
जो गहलोत के पैरों में गिरकर रोया, वो अब हमें आंख दिखा रहा है: डोटासरा का किरोड़ीलाल मीणा पर तीखा प्रहार