नई दिल्ली: नीट (NEET) परीक्षा को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी स्वीकारोक्ति की है। एक एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने माना कि परीक्षा के संचालन में सरकार की ओर से कुछ चूक हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उन कमियों को समय रहते सुधार लिया है।
चूक स्वीकार, सुधार जारी शिक्षा मंत्री ने बेबाकी से कहा, हम स्वीकार करते हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में हमारी तरफ से कुछ गलतियां हुई थीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के सख्त निर्देशों के बाद सरकार ने तुरंत उन खामियों को दूर किया और एक फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने पेपर लीक माफिया के आगे घुटने नहीं टेके हैं और भविष्य में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है।
राहुल गांधी पर तीखा हमला धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट एक संवेदनशील मुद्दा है और राहुल गांधी को इस पर राजनीति करने से बचना चाहिए। प्रधान ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने युवाओं के मन में बेवजह डर पैदा किया है।
उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे की कोटा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली के कारण तीन छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए थे। शिक्षा मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद छात्रों को परेशानी में डालते हैं, उन्हें सरकार को उपदेश देने का कोई नैतिक हक नहीं है।
वायु सेना और सुरक्षा बलों की मदद पर स्पष्टीकरण विपक्ष ने परीक्षा के आयोजन में भारतीय वायु सेना और सीएपीएफ (CAPF) की मदद लेने पर भी सवाल उठाए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, अगर भारत के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए वायु सेना या सुरक्षा बलों की मदद ली जाती है, तो इसमें समस्या क्या है?
प्रधान ने बताया कि परीक्षा को सफल बनाने में सभी राज्यों, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई ताकि कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रहे। उन्होंने दोहराया कि छात्रों का सुरक्षित भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Everyone took their share of responsibility. All stakeholders, including the Air Force and paramilitary forces, fulfilled their responsibilities completely, due to which the examination was conducted successfully:@dpradhanbjp, Education Minister @payalmehta100 | #Neet2026… pic.twitter.com/t6gtB3jhJB
— News18 (@CNNnews18) June 24, 2026
मेसी के नाम पर भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीच में ही छोड़ा माइक
35 साल की दोस्ती, फिर भी नहीं भांप सके साजिश; केतन के दादा का छलका दर्द, बोले- बुढ़ापे का सहारा छीन लिया
बंदर ने की आईफोन की डील, फ्रूटी के बदले फोन लौटाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका
6 साल की बच्ची से दरिंदगी: 5 दिन तक पुलिस रही बेबस, फिर मैरी ने सूंघकर निकाला आरोपी का सुराग
अडानी का मेगा ब्लूप्रिंट : न्यूक्लियर एनर्जी से लेकर AI तक, 2026 की AGM में भविष्य की राह
पद्म श्री समारोह में पीएम मोदी को अनदेखा करने पर एक्टर अनिल रस्तोगी ने तोड़ी चुप्पी, बताई यह वजह
मॉनसून की पहली ही बारिश ने खोली मुंबई की पोल, सड़कें बनीं तालाब
राजस्थान का लाल बनेगा आयरलैंड का हथियार? वैभव सूर्यवंशी के लिए काल साबित होंगे जय मूंदड़ा
पिता बनने पर बेकार बोलने वालों को जवाब देने लौटे जेरेमी डोकू, बेल्जियम टीम में मचा उत्साह
शिवसेना के 6 सांसदों के पाला बदलने पर घमासान: उद्धव गुट ने स्पीकर से लगाई गुहार, बिना पक्ष सुने न हो फैसला