संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था। इस ब्लाइंड केस को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में डॉग स्क्वॉड की मैरी ने वह कर दिखाया जो पुलिस पांच दिनों तक नहीं कर पाई थी।
क्या था मामला? 18 जून को बबराला थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेलने निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची घर से 300 मीटर दूर जंगली इलाके में बेहोश पाई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
घटनास्थल से मिला सबूत पुलिस ने घटनास्थल को सील किया और फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की। वहां से पुलिस को एक गमछा मिला, जो आरोपी का हो सकता था। इसी गमछे ने पूरे केस की दिशा बदल दी। पांच दिनों की नाकामयाबी के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने डॉग स्क्वॉड की मदद लेने का निर्णय लिया।
मैरी की सूंघने की शक्ति ने किया कमाल पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की सदस्य मैरी को वही गमछा सूंघाया। गंध मिलते ही मैरी सक्रिय हो गई। वह खेतों और जंगली रास्तों से होते हुए सीधे एक घर के दरवाजे पर जाकर रुक गई। वह घर संदीप नाम के युवक का था। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिजनों ने उसके घर पर न होने का दावा किया, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि पुलिस की आहट मिलते ही वह फरार हो गया था।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने बबराला-राजपुरा रोड पर जाल बिछाया। गहन तलाशी के बाद पुलिस ने संदीप को दबोच लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। आरोपी अब सलाखों के पीछे है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मैरी को मिला सम्मान इस ब्लाइंड केस के सफल अनावरण का पूरा श्रेय डॉग मैरी की सूंघने की अद्भुत क्षमता को जाता है। पुलिस महकमे ने मैरी के काम की सराहना की है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मैरी की जांबाजी को देखते हुए उसे 10,000 रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया है।
थाना बबराला क्षेत्रान्तर्गत दुष्कर्म के एक अभियोग के सफल अनावरण पर #SPSambhal श्री कृष्ण कुमार द्वारा डॉग स्कावड टीम के डॉग मैरी को 10,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में #SPSambhal श्री कृष्ण कुमार की बाइट।#UPPolice https://t.co/OUeU5h9j6G pic.twitter.com/NNtCJaAWTA
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) June 22, 2026
रांची के JSCA स्टेडियम में खौफनाक मंजर: JPL फाइनल के दौरान मची भगदड़, 35 से ज्यादा घायल
फीफा वर्ल्ड कप: घाना की दीवार के आगे नहीं चला इंग्लैंड का दांव, बेनतीजा रहा मुकाबला
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद तक नहीं मिली
मेसी का नाम सुनते ही खामोश हुए रोनाल्डो, वर्ल्ड कप जीत के बाद मिक्स्ड जोन में दिखा अजीब वाकया
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट: आज की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले
हारिस रउफ के साथ दिखे अश्विन, भड़के फैंस ने पूछा- क्या राष्ट्रभक्ति भूल गए?
ईरान पर फिर भड़के ट्रंप: परमाणु जांच पर अड़े, दी समझौते को रद्द करने की धमकी
उषा वेंस का दो टूक जवाब: मैं पक्की हिंदू हूं, धर्म बदलने की ज़रूरत नहीं
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादुई आगाज, आलोचकों का मुंह किया बंद
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा