झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी20 के फाइनल मुकाबले के दौरान जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में कम से कम 35 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मैच देखने के लिए दोपहर से ही दर्शकों का सैलाब उमड़ने लगा था। स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा थे, लेकिन प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। घंटों कतार में खड़े रहने के कारण लोगों में गुस्सा और बेचैनी बढ़ती गई, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि स्टेडियम में 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे, जबकि व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। स्थिति तब बेकाबू हो गई जब वेस्ट गेट पर नाराज भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। एक साथ अंदर घुसने की कोशिश में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़े। नॉर्थ गेट और धोनी पवेलियन के पास भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। भगदड़ के दौरान लोग अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिससे हालात और भी तनावपूर्ण हो गए।
हादसे के तुरंत बाद घायलों को राज अस्पताल, पारस अस्पताल और सदर अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आयोजन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर अब प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना ने 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए हादसे की यादें ताजा कर दी हैं। उस समय आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। रांची की इस घटना ने एक बार फिर बड़े आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधन की पोल खोल दी है। फिलहाल, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
*Ranchi, Jharkhand: A stampede-like situation at JSCA Stadium during the Jharkhand T20 League final, caused by an unexpectedly large crowd, led to chaos and raised serious safety concerns among spectators. pic.twitter.com/FYKCuenMSP
— IANS (@ians_india) June 23, 2026
CUET UG 2026: 4 विषयों में 100 परसेंटाइल के बावजूद क्यों नहीं बना टॉपर? NTA के टॉपर फॉर्मूले पर मचा बवाल
बेंगलुरु मेट्रो ठप: आईटी प्रोफेशनल्स का स्ट्रगल , ऑटो-कैब न मिलने पर ट्रकों में लटककर घर लौटने को मजबूर
पैसे नहीं हैं, इसलिए भारत में हूं : देश बदलने का दावा करने वाली CJP की खुली पोल
एक वायरल वीडियो और गहराता सियासी संकट: क्या भगवंत मान को देना होगा इस्तीफा?
राजस्थान की सियासत: डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा के सामने रखी साढ़ू बने रहने की शर्त
35 साल की दोस्ती, फिर भी नहीं भांप सके साजिश; केतन के दादा का छलका दर्द, बोले- बुढ़ापे का सहारा छीन लिया
उसे ना बॉल दिखेगी, ना रन बना पाएगा... : वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का विवादित बयान
तिलक समारोह में क्यों हाथ जोड़कर मेहमानों को लौटना पड़ा? क्रिकेटर आकाशदीप का फैसला चर्चा में
पंचायत चुनाव 2026: रोस्टर की अटकलों से गरमाई बिहार की सियासत, दावेदारों की बढ़ी धड़कन
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री: अभिषेक और संजू के लिए खतरे की घंटी, करियर पर मंडराया संकट