जो पार्टी खुद को व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक बताकर राजनीति बदलने के बड़े-बड़े दावे करती है, उसी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का असली चेहरा अब सबके सामने है। पार्टी के मुख्य चेहरे उज्जवल सिंह के एक बयान ने सोशल मीडिया पर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।
भारत पसंद नहीं, मौका मिलते ही भाग जाऊंगा नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर दिल्ली में आक्रामक प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए उज्जवल सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी हकीकत बयां कर दी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें भारत बिल्कुल पसंद नहीं है और यहां उनके लिए कुछ भी नहीं है।
उज्जवल सिंह ने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया कि यदि उन्हें मौका मिले और उनके पास पर्याप्त पैसे आ जाएं, तो वह भारत छोड़कर विदेश चले जाएंगे। उनका यह बयान उन लोगों के लिए हैरान करने वाला है जो उन्हें एक आंदोलनकारी के तौर पर देख रहे थे।
अभी इतने पैसे नहीं कि देश छोड़ सकूं जब एंकर ने उनसे तीखा सवाल किया कि यदि वह विदेश चले जाएंगे तो उनके द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों और आंदोलन का क्या होगा? इस पर उज्जवल सिंह ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया कि अभी उनके पास इतने पैसे ही नहीं हैं कि वे देश छोड़कर बाहर जा सकें।
उनका यह तर्क सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तंज कस रहे हैं कि जो व्यक्ति देश की व्यवस्था बदलने का दावा करता है, उसका खुद का सपना देश से पलायन करना है।
आंदोलन या महज एक सीढ़ी? उज्जवल सिंह के इस बयान के बाद CJP की विचारधारा और उसके नेताओं के उद्देश्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आलोचकों का कहना है कि ये कथित एक्टिविस्ट संघर्ष करने के बजाय भारत का उपयोग केवल अपनी पहचान बनाने के लिए कर रहे हैं, ताकि भविष्य में वे विदेशों में जाकर बस सकें।
इस विवादास्पद बयान के बाद से सोशल मीडिया पर CJP की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि, अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या बयान सामने नहीं आया है।
कॉक्रोच जनता पार्टी का असली चेहरा।
— Panchjanya (@epanchjanya) June 23, 2026
CJP के प्रदर्शन का मुख्य चेहरा उज्जवल सिंह बोल रहे हैं मुझे भारत पसंद नहीं है।
मुझे भारत नहीं पसंद यहाँ कुछ भी नहीं है। मुझे मौका मिलेगा तो मैं बाहर चला जाऊंगा।
उनका कहना है कि अगर उनके पास पैसे आ जाएं तो वह भारत छोड़कर बाहर जाना पसंद… pic.twitter.com/1Gr2IFp8VT
कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम ढहा, तीन की मौत; मलबे में अभी भी फंसे हैं कई लोग
100 चालान, 27,500 का जुर्माना! 50% छूट लेने पहुंचे शख्स को मिली जमीन छूती लंबी रसीद
फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन पर चला काला जादू ? घाना के तांत्रिक ने किया चौंकाने वाला दावा
ना देखा होगा, ना सुना होगा! महिला खिलाड़ी के इस एक्सीडेंटल पेनल्टी शॉट ने गोलकीपर के उड़ाए होश
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चंपत राय समेत कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
जून की गर्मी में हुडी का रहस्य और प्रेमी का डिजिटल जाल : कैसे सुलझी केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री
10 गायों की डेयरी खोलना हुआ आसान: सरकार दे रही है 11.80 लाख रुपये तक की सब्सिडी
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद तक नहीं मिली; बड़े बिजनेसमैन का बड़ा खुलासा
भोजपुर में उबाल: भरत तिवारी एनकाउंटर पर महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सरकार को दी सीधी चेतावनी