बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना एक युवक को महंगा पड़ गया है। खगड़िया जिले में तैनात पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ा कानूनी रुख अपनाया है।
खगड़िया जिला पुलिस के सोशल मीडिया सेल की मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर shital ydv kumar नाम की एक प्रोफाइल सामने आई। इस प्रोफाइल से कई ऐसे वीडियो और रील्स साझा किए गए थे, जिनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ बेहद अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस का कहना है कि यह वीडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री की संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचाना और समाज में नफरत फैलाना था। इससे लोक शांति भंग होने की प्रबल आशंका बनी हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया सेल के उप निरीक्षक (SI) शशांक शेखर सिंह ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-79, 351(3), 356 और आईटी एक्ट (IT Act) की धारा-67 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच साइबर थाना के इंस्पेक्टर मुरारी कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की तकनीकी टीम ने विवादित वीडियो, फेसबुक यूआरएल (URL) और स्क्रीनशॉट को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।
अधिकारी अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) और मोबाइल नंबर को ट्रैक कर रहे हैं, जिससे यह फेसबुक अकाउंट चलाया जा रहा था। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
साइबर सेल ने आम नागरिकों और युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों, किसी जाति या धर्म के विरुद्ध भड़काऊ और अमर्यादित पोस्ट करने से बचें। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
लखनऊ अग्निकांड: मरना तय था, इसलिए कूद पड़ा , आग के बीच फंसे युवक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
बागी सांसदों पर संजय राउत का तीखा प्रहार, शायरी के जरिए बोले- गद्दारों के खिलाफ ये जंग जारी है
राम मंदिर दान पत्र में अंधेरगर्दी : क्यों टूट सकता है करोड़ों भक्तों का भरोसा?
# दिल्ली-NCR में AC ब्लास्ट का असली विलेन: शॉर्ट सर्किट नहीं, गैस में मौत की मिलावट का बड़ा खेल!
आकाश दीप का तिलक: जश्न के बीच अचानक क्यों मेहमानों से घर लौटने की अपील?
होर्मुज स्ट्रेट में रिकॉर्ड तेल सप्लाई: क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
रोनाल्डो का ‘रॉयल’ अंदाज: वर्ल्ड कप में दागे दो शानदार गोल, आलोचकों का मुंह किया बंद
रोनाल्डो का करिश्मा: 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने CR7
IRFC में छप्परफाड़ मौका: 8% डिस्काउंट पर मिल रहे रेलवे के शेयर, सरकार बेच रही 2% हिस्सेदारी