महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) और एकनाथ शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पार्टी के 6 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद से संजय राउत लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।
शायरी के जरिए ललकार संजय राउत ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर बागी सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ना थके कभी पैर, ना कभी हिम्मत हारी है। लड़ना है महाराष्ट्र के गद्दारों के खिलाफ, हौसला है बुलंद, सफर जारी है!
इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे हाथ में गन लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर हाल ही में पाला बदलने वाले 6 सांसदों की ओर है।
सामना के जरिए तीखे हमले इससे पहले पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में राउत ने बेहद तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा, 500 करोड़ खर्च किए, तब जाकर 6 तंदरुस्त गद्दार पैदा हुए हैं।
राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गद्दारी का ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन अब सवाल यह है कि इन बच्चों के असली बाप कौन हैं? उन्होंने शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा कि इस पर अभी शोध चल रहा है।
अमित शाह और फडणवीस पर भी निशाना राउत ने आगे कहा कि शिंदे द्वारा इन 6 गद्दारों को जन्म देने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस खुश हैं और दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह मिठाइयां बांट रहे हैं। उन्होंने इसे वैचारिक पतन करार देते हुए शिंदे गुट पर निशाना साधा।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि संजय राउत का यह आक्रामक अंदाज पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने की एक कोशिश है। वे लगातार अपने पोस्ट और बयानों से यह संदेश दे रहे हैं कि पार्टी टूटी नहीं है, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्ष के लिए और अधिक तैयार है।
इससे पहले शनिवार को भी राउत ने एक पोस्ट में लिखा था कि कुछ लोग वफादार नहीं होते , जो सीधे तौर पर दलबदल करने वाले नेताओं पर कटाक्ष था। साफ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में यह गद्दारी बनाम वफादारी का मुद्दा आगामी चुनावों में एक बड़ा एजेंडा बनने वाला है।
ना थके कभी पैर
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 24, 2026
ना कभी हिम्मत हारी है..
लडना है महाराष्ट्र के गद्दारो के खिलाफ
होंसला है बुलंद
सफर जारी है!
जय महाराष्ट्र
जय भवानी
जय शिवाजी! pic.twitter.com/kyVK2Fl9Dt
फ्रांस म्यूज़िक फेस्टिवल बना अखाड़ा: रेप, चाकूबाजी और नीडल स्पाइकिंग से दहला पेरिस
ऑपरेशन सुरक्षा : यूपी में 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील, बेसमेंट में चल रही थीं क्लासेज
उद्योग भवन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मौत से पहले केतन का वो खूबसूरत सरप्राइज , जिसे देखकर अब नम हो रही लोगों की आंखें
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर यौन शोषण का मामला दर्ज, शादी का झांसा देने का आरोप
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल दागकर रचा इतिहास
भारत और दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: डिफेंस से टेक्नोलॉजी तक बढ़ेगी साझेदारी
चाय की चुस्की के बाद मौत का सफर : सड़क हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत
बंगाल मिड-डे मील: क्या स्कूलों से हटेंगे अंडे? इस्कॉन की सफाई और सियासी संग्राम
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद तक नहीं मिली