लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद योगी सरकार ने शिक्षा माफियाओं और नियमों को दरकिनार करने वाले संस्थानों पर शिकंजा कस दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।
खान सर का सेंटर भी सील प्रयागराज में मशहूर शिक्षक खान सर का कोचिंग सेंटर भी प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया है। फायर सेफ्टी विभाग की जांच में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद इसे सील कर दिया गया है। शहर के अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, प्रयागराज में पंजीकृत 97 कोचिंग सेंटरों में से केवल 15 ने ही फायर एनओसी ली थी।
कानपुर से वाराणसी तक सफाई अभियान कानपुर के काकादेव, जो राज्य का प्रमुख एजुकेशन हब माना जाता है, वहां 30 से ज्यादा सेंटरों को सील किया गया है। जांच में सामने आया कि पार्किंग के लिए आवंटित बेसमेंट में अवैध रूप से सैकड़ों बच्चों के लिए क्लासरूम बनाए गए थे। वाराणसी, जौनपुर और चंदौली में भी वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) ने बिना नक्शा पास कराए चल रहे दर्जनों कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर ताला जड़ दिया है।
सीएम योगी के सख्त निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अस्पताल और कोचिंग संस्थान बेसमेंट में बिल्कुल नहीं होने चाहिए। इस आदेश के बाद पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमें हर जिले में छापेमारी कर रही हैं। जांच का मुख्य केंद्र अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एक्जिट) और भवन की मजबूती है।
डीएम ने बुलाई कोचिंग संचालकों की बैठक सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन अब किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है। जिलाधिकारियों ने सभी कोचिंग संचालकों को तलब कर कड़ी चेतावनी दी है। जो संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
अगला कदम: अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोजर प्रशासन की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि महज सीलिंग ही काफी नहीं है। लखनऊ अग्निकांड के बाद सरकार अब उन अवैध इमारतों को चिन्हित कर रही है जो लाक्षागृह की तरह असुरक्षित हैं। जल्द ही ऐसी अवैध निर्माण वाली इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
*#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Several coaching institutes sealed and notices have been issued after inspection, following the Lucknow fire incident. (23.06) pic.twitter.com/7jXXqo91KP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 24, 2026
मुंबई में मॉनसून का प्रहार : रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, पानी-पानी हुई मायानगरी
रणजी क्रिकेटर से खूंखार दरिंदा: कैसे सत्तू का अपराध का साम्राज्य पुलिस की गोलियों से हुआ खत्म
IRFC में छप्परफाड़ मौका: 8% डिस्काउंट पर मिल रहे रेलवे के शेयर, सरकार बेच रही 2% हिस्सेदारी
तिलक समारोह में क्यों हाथ जोड़कर मेहमानों को लौटना पड़ा? क्रिकेटर आकाशदीप का फैसला चर्चा में
ईरान जाने का बना रहे हैं प्लान? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, रहें सावधान
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट: डोभाल और वांग यी की मुलाकात से सामान्य स्थिति की उम्मीद
मुंबई लोकल में खूनी खेल: खिड़की बंद कराने के मामूली विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या
मुंबई पर मानसून की पहली मार: भारी बारिश से थमी रफ्तार, अंधेरी सबवे जलमग्न, रेड अलर्ट जारी
मुंबई की पहली बारिश में ही खुली स्मार्ट सिटी की पोल, बेहाल हुए मुंबईकर
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, 20 गाड़ियों ने पाया काबू