मुंबई में 13 दिन की देरी के बाद मानसून ने धमाकेदार एंट्री तो की, लेकिन पहली ही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे मुंबईकरों को राहत मिलने के बजाय अब जलभराव की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे खराब स्थिति अंधेरी इलाके में देखने को मिली। मूसलाधार बारिश के चलते अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी में डूब गया। सुरक्षा के मद्देनजर बीएमसी (BMC) ने इसे आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।
बीएमसी अधिकारी ऋतिक ने बताया कि जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर है कि कोई भी अस्थायी समाधान काम नहीं आ रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सबवे पार करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में फंसे हुए एक ऑटो रिक्शा चालक को बीएमसी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
भारी बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है:
मानसून की यह पहली दस्तक मुंबई की तैयारियों की पोल खोलने के लिए काफी है। जहां आम जनता गर्मी से राहत की उम्मीद कर रही थी, वहीं अब शहर की सड़कों पर जमा पानी और ट्रैफिक जाम उनके लिए नई मुसीबत बन गया है।
#WATCH | Maharashtra | An underpass in Mumbai s Andheri area was closed after it was flooded due to severe water logging amid heavy rains in the city.
— ANI (@ANI) June 23, 2026
A BMC Official Rhitik says, ... We have not been able to find a temporary solution for this severe water logging... Our… pic.twitter.com/QsN7WbXjYw
ट्रंप की ईरान को दो टूक: परमाणु निरीक्षण नहीं किया, तो रद्द होगी पीस डील
जब तकनीक ने घुटने टेके, तब मैरी ने सुलझाया मासूम से दरिंदगी का केस
मुंबई की पहली बारिश में ही खुली स्मार्ट सिटी की पोल, बेहाल हुए मुंबईकर
क्या सिर्फ कागजों पर चल रहा है आंगनबाड़ी केंद्र? ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल
76 साल की उम्र में मिसाल: पेंशन के पैसों से सैकड़ों बंदरों का पेट भर रही हैं ‘मदुरै की दादी’
मैं मुश्किलों से गुजर रही हूं , पद्म भूषण मिलने के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, हेल्थ को लेकर तोड़ी चुप्पी
रोनाल्डो का करिश्मा: 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने CR7
मुंबई में मॉनसून का प्रहार : रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, पानी-पानी हुई मायानगरी
पुणे हत्याकांड: अपनी अय्याशी के लिए छीना मेरा कोहिनूर , पिता ने खोले सिया की खौफनाक साजिश के राज
ईरान जाने का बना रहे हैं प्लान? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, रहें सावधान