मैं मुश्किलों से गुजर रही हूं , पद्म भूषण मिलने के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, हेल्थ को लेकर तोड़ी चुप्पी
News Image

दिग्गज पार्श्व गायिका अलका याग्निक को हाल ही में राष्ट्रपति भवन में देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। हालांकि, समारोह के दौरान उन्हें कमजोर स्थिति में देख फैंस काफी चिंतित हो गए। वायरल वीडियो में सिंगर को चलते हुए किसी का सहारा लेते देखा गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी सेहत को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

मुश्किल दौर से गुजर रही हैं सिंगर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी स्थिति साफ करते हुए अलका याग्निक ने लिखा, पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट और पब्लिक अपीयरेंस से दूर रही हूं, क्योंकि मैं सेहत से जुड़ी गंभीर मुश्किलों से गुजर रही हूं। आप में से कई लोग इस बारे में जानते थे। इस कठिन समय में आपका प्यार, दुआएं और अटूट साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।

पद्म भूषण पर जताया आभार पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने पर सिंगर ने कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा, यह सम्मान मुझे बहुत विनम्र बनाता है। भले ही इस पर मेरा नाम है, लेकिन यह उन सभी प्रशंसकों का है जिन्होंने मेरी आवाज को अपनी जिंदगी में जगह दी और हर सुख-दुख में मेरा साथ दिया।

वापसी पर क्या बोलीं अलका? अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, यह सम्मान न केवल मेरे काम की पहचान है, बल्कि यह मुझे प्यार और उम्मीद की ताकत की याद दिलाता है। मैं धीरे-धीरे वापसी कर रही हूं। आज मैं यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए मौजूद रहना चाहती थी जो इस लंबे सफर का हिस्सा रहे हैं।

सरकार का जताया धन्यवाद अलका याग्निक ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं इस सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं। आज मैंने सिर्फ एक अवॉर्ड ही नहीं लिया, बल्कि उन लाखों लोगों का प्यार महसूस किया जो मेरी जर्नी में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।

बता दें कि समारोह के दौरान सिंगर को कमजोर देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। गौरतलब है कि अलका याग्निक तीन दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय आवाज रही हैं और उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

2026 वर्ल्ड कप फाइनल: डोनाल्ड ट्रंप सौंपेंगे विजेता को ट्रॉफी, फीफा अध्यक्ष ने की पुष्टि

Story 1

हॉकी के मैदान में फिर चला भारत का जादू, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कायम रखा 10 साल का दबदबा

Story 1

पहाड़ की चोटियां, खाइयां और खूनी इश्क: क्या हनीमून और बर्थडे ट्रेकिंग के नाम पर रची गई एक ही साजिश?

Story 1

76 साल की उम्र में मिसाल: पेंशन के पैसों से सैकड़ों बंदरों का पेट भर रही हैं ‘मदुरै की दादी’

Story 1

क्या भारत का आसमान वाकई फीका है? वायरल वीडियो ने छेड़ी प्रदूषण पर बड़ी बहस

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप स्क्रीनिंग में मातम: भगदड़ से 1 की मौत, 8 घायल

Story 1

मल्टी-स्पोर्ट्स नेशन का दावा और महंगी स्क्रीन की हकीकत, मेसी-रोनाल्डो के सपनों पर सब्सक्रिप्शन लॉक क्यों?

Story 1

मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला: क्या हार्दिक पांड्या का अगला ठिकाना होगा कोलकाता नाइट राइडर्स?

Story 1

रोनाल्डो का ‘रॉयल’ अंदाज: वर्ल्ड कप में दागे दो शानदार गोल, आलोचकों का मुंह किया बंद

Story 1

महाराष्ट्र विधानसभा में छिड़ा शरिया बनाम संविधान संग्राम, UCC पर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष