पुणे के लोहागढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की मौत कोई महज हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। 18 जून को अपने जन्मदिन के दिन सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और बाद में खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के आंसू बहाए।
18 जून को सिया का जन्मदिन था। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए केतन उसे लोहागढ़ किले ले गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों भरे इस दिन सिया उसके साथ ऐसा खौफनाक सलूक करेगी। पुलिस का कहना है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया।
घटना के बाद सिया ने बेहद शातिर तरीके से खुद को टूटे हुए दिल वाली प्रेमिका के रूप में पेश किया। उसने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था- तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया, जब हम शादी करने वाले थे। मैं तुमसे बहुत प्यार करती थी, वापस आ जाओ। उसने केतन के साथ डांस के वीडियो और पुरानी यादें शेयर कर समाज की सहानुभूति बटोरने की कोशिश की।
केतन के पिता विशाल अग्रवाल को शुरू से ही सिया के व्यवहार पर संदेह था। उन्होंने पुलिस को बताया कि केतन का शव मिलने के बाद सिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जो बेहद संदिग्ध था। पिता की शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी, तो सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का चेहरा बेनकाब हो गया।
केतन और सिया की शादी अगले महीने यानी जुलाई में होने वाली थी। केतन का परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। जयपुर के एक पैलेस में भव्य आयोजन की तैयारी थी और शादी के कार्ड तक बंट चुके थे। मेहमानों के आने की राह देख रहा परिवार आज मातम में डूबा है।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
*Lonavala, Maharashtra: The death of Ketan Agrawal, who fell from Lohagad Fort on June 18, has been revealed as an alleged murder. Initially treated as an accidental death, the case took a turn after the Lonavala Rural Police uncovered evidence pointing to the involvement of… pic.twitter.com/LffdXAByKg
— IANS (@ians_india) June 23, 2026
लखनऊ कोचिंग कांड: क्या सिस्टम की नींद सिर्फ लाशों के गिरने पर ही खुलती है?
ऋषभ पंत को छोड़कर LSG ने कैसे एक तीर से किए दो शिकार ? समझिए कुलदीप यादव वाली डील का पूरा गणित
पद्म पुरस्कार समारोह: माधवन का विनम्र अंदाज और अल्का याग्निक का सम्मान; राष्ट्रपति मुर्मू ने सितारों को नवाजा
आंध्र प्रदेश में सोने की बारिश: CM नायडू आज करेंगे देश के सबसे बड़े निजी गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन
चामरी अटापट्टू का तूफानी शतक: आयरलैंड की धज्जियां उड़ाते हुए जड़ा टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक
मानसून की दस्तक: छत्तीसगढ़ में झमाझम, मध्य प्रदेश और यूपी के लिए आई बड़ी अपडेट
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पासपोर्ट चोरी से लेकर सांप वाली साजिश तक, सिया गोयल के खौफनाक इरादों का खुलासा
जमीन विवाद का मास्टर प्लान : सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों को भाजपा ने बताया कांग्रेस की साजिश
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चंपत राय समेत कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज की 200 किलो चांदी का हिसाब कहां है?