रायपुर/भोपाल: देश के कई हिस्सों में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर लिया है। अब सबकी निगाहें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां मानसून की आहट सुनाई देने लगी है।
छत्तीसगढ़ में मानसून 10 दिन की देरी से सही, लेकिन पूरे जोर-शोर के साथ पहुंचा है। 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते दाखिल होते ही मानसून ने रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के भीतर यह पूरे राज्य को कवर कर लेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून राज्य की सीमाओं में प्रवेश कर जाएगा। इस बार मानसून के बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते से दाखिल होने की संभावना है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते राज्य में मौसम का मिजाज पहले ही बदलने लगा है।
मानसून से पहले मध्य प्रदेश के 42 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जून को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सतना समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, विभाग ने अभी भी ग्वालियर, उज्जैन और मुरैना समेत कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहने का संकेत दिया है, जबकि नरसिंहपुर में अभी भी लू (हीटवेव) का अलर्ट बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा अपडेट के मुताबिक, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बाद अब यह झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून उत्तर प्रदेश की दहलीज पर दस्तक दे देगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 23 जून को मानसून की उत्तरी सीमा दहानू, वर्धा, रायपुर और मोतिहारी जैसे इलाकों से होकर गुजर रही है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के बाद अब मानसून का रुख पूरी तरह से उत्तर और मध्य भारत की ओर है, जिससे जल्द ही देश के बड़े हिस्से को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
*Southwest Monsoon Update !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2026
The Southwest Monsoon has further advanced into some more parts of Maharashtra (including Mumbai), remaining parts of Telangana & Odisha, some more parts of Chhattisgarh, Jharkhand & Bihar today, the 23rd June, 2026.#SouthwestMonsoon2026… pic.twitter.com/hPAvgpaq0U
मानसून की पहली फुहार ही आफत: जलमग्न हुई मुंबई, हार्बर लाइन ठप और सबवे बंद
आईपीएल स्टार अभिषेक पोरेल कानूनी मुसीबत में, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप
रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री : टीम इंडिया के 42 सितारों की गौरवशाली सूची, जानें किसे कब मिला सम्मान
100 चालान, 27,500 का जुर्माना! 50% छूट लेने पहुंचे शख्स को मिली जमीन छूती लंबी रसीद
राष्ट्रपति भवन में छाईं रितिका सजदेह: पति रोहित शर्मा को पद्मश्री मिलते ही भावुक हुईं पत्नी, वीडियो वायरल
लखनऊ अग्निकांड: जिस बिल्डिंग में पनाह मिला प्यार, आज वहीं राख हो गए दो परिवारों के सपने
लंदन में गरजे भारतीय हॉकी शेर: पाक को 4-3 से मात देकर कायम रखा 10 साल का दबदबा
मेसी का नाम सुनते ही खामोश हुए रोनाल्डो, वर्ल्ड कप जीत के बाद मिक्स्ड जोन में दिखा अजीब वाकया
न्यूयॉर्क निक्स परेड का ट्रैश कैन कांड: जेपी मॉर्गन की एग्जीक्यूटिव की नौकरी गई
रांची के JSCA स्टेडियम में फाइनल का जश्न बना मातम: भगदड़ में कई घायल, मची अफरा-तफरी