क्रिकेट की दुनिया से एक और विवादित खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला? हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में एक महिला और उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महिला और अभिषेक पिछले तीन वर्षों से रिलेशनशिप में थे। महिला का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब वह अपने वादे से मुकर रहे हैं।
मारपीट और धमकी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि पिछले साल से ही अभिषेक ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि क्रिकेटर ने न केवल शादी के नाम पर संबंध बनाए, बल्कि उनके साथ मारपीट की और उन्हें आपराधिक धमकी (क्रिमिनल इंटिमिडेशन) भी दी।
पुलिस की कार्रवाई शुरू हुगली जिले की पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
आरोपों को नकारा वर्तमान में बेंगलुरु में मौजूद 23 वर्षीय अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इन दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया।
अभिषेक ने कहा, मैं अभी बेहतर खेल रहा हूं, इसलिए इस तरह की बातें सामने आ रही हैं। मैंने अभी तक पुलिस से कोई बात नहीं की है। जब पुलिस जांच करेगी, तो मैं अपना पक्ष विस्तार से रखूंगा।
कौन हैं अभिषेक पोरेल? अभिषेक पोरेल बंगाल के होनहार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2021-22 में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद 2023 में वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। वे अब तक 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।
फिलहाल, इस मामले ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है और सबकी नजरें अब पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
🚨 Complaint Filed Against Abishek Porel Over Marriage Promise Allegation
— JB (@93Yorker) June 23, 2026
-A complaint has been filed against IPL cricketer Abishek Porel at Magra Police Station in Hooghly district.
-The woman has alleged that Porel cohabited with her on the promise of marriage.
-Abishek Porel… pic.twitter.com/wY5MOqd3pd
370 रुपये बिरयानी विवाद: NCW के सामने पेश हुए प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा, साधी चुप्पी
मुजफ्फरनगर में हैवानियत: फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरों को कोड़े से पीटा, नाबालिगों सहित 12 को कराया गया मुक्त
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्लिंग हालैंड ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा नया चैंपियन
राशन कार्ड में बड़ा बदलाव: अब कहीं से भी निकालें राशन, खत्म हुई एक दुकान की मजबूरी
17 करोड़ की शादी, प्राइवेट जेट और खौफनाक साजिश: मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर रची केतन अग्रवाल की हत्या
हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान की दोहरी मार : पहले फहराया गलत झंडा, फिर भारत ने दी करारी शिकस्त
शाहिद अफरीदी का विवादित बोल: हमारी महिलाएं सिर्फ अच्छा खाना बनाती हैं , महिला क्रिकेटरों पर की टिप्पणी
दिल्ली में सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 4 दिन बंद रहेगा भोगल फ्लाईओवर, जान लें नया रूट
पद्म श्री से नवाजे गए रोहित शर्मा, लेकिन चर्चा में रहा कार वाला जेंटलमैन वीडियो
विधानसभा में थलपति का फिल्मी अंदाज: विजय के एक इशारे पर मचा सियासी घमासान