टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में रोहित शर्मा काले रंग के जोधपुरी सूट में बेहद शानदार लग रहे थे।
अभिवादन का अंदाज जीता दिल अवॉर्ड लेने के लिए जैसे ही रोहित हॉल में दाखिल हुए, उन्होंने बेहद शालीनता का परिचय दिया। उन्होंने सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इसके बाद राष्ट्रपति से पद्म सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी वहां मौजूद थीं, जो गर्व से तालियां बजाती देखी गईं।
वायरल हुआ कार का वीडियो सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह के अलावा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर जब रोहित और रितिका एक स्पेशल कार की तरफ बढ़े, तो रोहित पहले गाड़ी में बैठ गए। लेकिन रितिका के बैठने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रोहित तुरंत बाहर निकले और रितिका को पहले अंदर बिठाया। फैंस रोहित के इस जेंटलमैन व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
19 साल का सफर, एक खास दिन रोहित शर्मा के लिए 23 जून की तारीख किसी बड़े संयोग से कम नहीं है। ठीक 19 साल पहले, 23 जून 2007 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।
शानदार करियर के आंकड़े पिछले 19 वर्षों में रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने अब तक के करियर में 20,252 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 112 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड उनके नाम है। अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के बाद पद्म श्री उनके शानदार करियर का एक और स्वर्णिम अध्याय है।
*A highly prestigious honour for a great of the game 🙌
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
President of India, Smt Droupadi Murmuji @rashtrapatibhvn confers former #TeamIndia captain Rohit Sharma @ImRo45 with the Padma Shri award 👏
pic.twitter.com/6EyffHr1A4
लंच में 1 मिनट की देरी, तो 1 घंटे की सजा: ऑफिस का क्रूर नियम देख भड़के लोग
भरत तिवारी एनकाउंटर: BJP की दो टूक - जांच पूरी होने तक चुप रहें नेता
पुणे के लोहागढ़ किले में खौफनाक साजिश: मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मंगेतर की हत्या
नीली जर्सी पहनते ही छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में
20 रुपये के छोले-भटूरे का 120 का बिल: छात्र ने पुलिस के सामने खोली वेंडर की पोल
पद्म पुरस्कार 2026: अलका याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण , धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला सर्वोच्च सम्मान
नीली जर्सी पहनते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- यह सपना सच होने जैसा है
15 साल के वंडर किड वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के साथ ऐतिहासिक सफर शुरू
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा: श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज
क्या मेसी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड खतरे में है? 27 साल के इस स्टार की नज़र है ताज पर