पुणे के लोहगढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। 26 वर्षीय केतन की जान लेने के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। अब मृतक के माता-पिता ने इस हत्या के पीछे की हैरान करने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है।
बाली ट्रिप और रहस्यमयी पासपोर्ट चोरी केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि केतन और सिया की सगाई फरवरी में हुई थी। 6 जून को चार लोग बाली घूमने जाने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया। पिता के मुताबिक, बैग में बाकी सामान सुरक्षित था, लेकिन केवल केतन का पासपोर्ट गायब होना एक सुनियोजित साजिश की पहली कड़ी थी।
सांप का बहाना और पहली बार जान लेने की कोशिश पिता ने खुलासा किया कि बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद जब दोनों लोहगढ़ किला गए थे, तब भी सिया ने केतन को धक्का दिया था। हालांकि, उस वक्त केतन ने पेड़ का सहारा लेकर अपनी जान बचा ली थी। पकड़े जाने के डर से सिया ने तब सांप आने का बहाना बनाया था, जिसे केतन ने महज एक हादसा समझ लिया था।
ठंडे दिमाग से रची गई हत्या की साजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि इस बार सिया ने ही केतन को दोबारा लोहगढ़ जाने के लिए राजी किया। चेतन चौधरी वहां पहले से मौजूद था। किले पर पहुंचकर दोनों ने मिलकर केतन पर हमला किया और उसे खाई में धकेल दिया। वारदात के बाद चेतन फरार हो गया और सिया ने मौके पर शोर मचाकर नाटक किया।
अगर शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती बेटे को खोने के बाद पिता विशाल अग्रवाल का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सिया को शादी नहीं करनी थी, तो वह साफ इनकार कर सकती थी। उन्होंने कहा, 26 साल के युवक की जान सिर्फ अपनी मर्जी की जिंदगी जीने के लिए ले लेना, बेहद क्रूर मानसिकता है। उन्होंने सिया के संस्कारों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
मां का छलका दर्द, इंसाफ की गुहार केतन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिया को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था और उसके साथ खरीदारी से लेकर डिनर तक किया था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जिसे वे बेटी मानने वाली थीं, वही उनके बेटे की कातिल निकली। शोकाकुल परिवार ने सरकार से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
*#WATCH | Pune, Maharashtra | On the death of Ketan Vishal Agarwal, his father says, They (Siya Goyal and Ketan Agarwal) got engaged in February...They were leaving for Bali on the 6th, four people were travelling to Bali together, but only Ketan’s passport got stolen. Because of… pic.twitter.com/p3JEO01yHq
— ANI (@ANI) June 23, 2026
चैनपुर की जागृत काली: जहां मुरादें होती हैं पूरी और मिटते हैं दुखों के अंधेरे
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी: जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन अक्षिता राज
मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला: क्या हार्दिक पांड्या का अगला ठिकाना होगा कोलकाता नाइट राइडर्स?
251 की रफ्तार, मौत का मंजर: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान BMW का खौफनाक एक्सीडेंट
जब तकनीक ने घुटने टेके, तब मैरी ने सुलझाया मासूम से दरिंदगी का केस
चामरी अटापट्टू का तूफानी शतक: आयरलैंड की धज्जियां उड़ाते हुए जड़ा टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक
मुंबई में मॉनसून का प्रहार : रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, पानी-पानी हुई मायानगरी
सरेंडर के बाद गोली चलाना शास्त्र विरुद्ध : भरत तिवारी एनकाउंटर पर बाबा बागेश्वर का बड़ा ऐलान
भ्रष्टाचार पर दिल्ली सरकार का सख्त प्रहार: दवा खरीद घोटाले में बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज
33 डिग्री गर्मी में हुडी बनी काल: केतन अग्रवाल मर्डर केस में प्रेमी जोड़े का शर्मनाक खेल