सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी शातिर अपराधी की तरह मोबाइल फोन लेकर छत पर बैठा नजर आ रहा है। यह नजारा न केवल लोगों को हैरान कर रहा है, बल्कि उन्हें हंसने पर भी मजबूर कर रहा है।
हाथ में मोबाइल, चेहरे पर नटखट भाव वीडियो की शुरुआत में एक बंदर घर की छत पर आराम से बैठा दिखाई देता है, जिसके हाथ में किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन है। नीचे खड़े लोग फोन वापस पाने के लिए उसे तरह-तरह से मना रहे हैं और आवाजें लगा रहे हैं, लेकिन बंदर टस से मस होने को तैयार नहीं है।
बंदर का अनोखा बिजनेस मॉड्यूल काफी मशक्कत के बाद जब लोग फोन वापस लेने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें एक आइडिया आता है। वे बंदर को लुभाने के लिए फ्रूटी का टेट्रा पैक दिखाते हैं। जैसे ही बंदर की नजर जूस पर पड़ती है, उसकी दिलचस्पी मोबाइल से हटकर फ्रूटी में बढ़ जाती है।
सौदा पक्का, मोबाइल वापस! बंदर ने अपनी शर्त मनवा ली। जैसे ही उसे जूस का पैकेट दिया गया, उसने बड़े ही सलीके से मोबाइल नीचे फेंक दिया और अपने इनाम (जूस) का आनंद लेने लगा। यह डील देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर मची धूम इस वीडियो को डॉ. संदीप ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, भाई! नीचे से फ्रूटी फेंको, तब जाकर तुम्हारा आईफोन वापस मिलेगा। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और बंदर की बुद्धिमानी की तारीफ करते हुए हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
भाई! नीचे से फ्रूटी फेंको, तब जाकर तुम्हारा आईफोन वापस मिलेगा।
— Dr. Sandeep (@Dr_sandeep01) June 22, 2026
No Cash, Only Juice pic.twitter.com/nziD5yioy6
राम मंदिर चंदा विवाद: SIT के सामने पेश होंगे संजय सिंह, खुलासे के लिए तैयार AAP सांसद
ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी : केवल 3 शब्दों में लखनऊ को कहा अलविदा, जानें डील की पूरी सच्चाई
अब वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा जबलपुर; एयरपोर्ट और चिड़ियाघर का होगा कायाकल्प
ना गम, ना पछतावा: मुंबई लोकल में हत्या के बाद बेखौफ चलता दिखा कातिल, CCTV फुटेज देख कांप उठेगी रूह
सहरसा: मेधा की चमक से महका प्रेक्षागृह, प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए जिले के होनहार
शोएब अख्तर पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का हुआ निधन
चुल्लू भर पानी में डूब मरो , रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का विपक्ष पर तीखा हमला
हाथ में बीयर, आंखों में मस्ती: समंदर किनारे इन दो बंदरों का स्वैग देख भड़के लोग
32 साल का जल सूखा खत्म: हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, शेखावाटी को मिलेगी नई जीवनधारा
चीन के घर में लहराया तिरंगा: भारतीय बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा का दिल जीत लेने वाला ट्वीट