मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली गई, लेकिन इस घटना का सबसे डरावना पहलू आरोपी का वह बर्ताव है जो वारदात के बाद सीसीटीवी में कैद हुआ।
क्या है पूरा मामला? 23 जून की रात, विरार निवासी मयंक लोहार (22), जो अंधेरी के एक शोरूम में काम करता था, रोजाना की तरह काम से घर लौट रहा था। वह रात 10:30 बजे चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सवार हुआ। बाहर तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते मयंक ने डिब्बे का दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर एक अन्य यात्री से उसकी बहस हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
मौके पर ही दम तोड़ा बहस के बीच आरोपी ने अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और मयंक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंधेरी और बोरीवली के बीच हुए इस हमले में मयंक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात 11:04 बजे जब ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची, तब तक मयंक की सांसें थम चुकी थीं।
सीसीटीवी में कैद आरोपी का खौफनाक अंदाज घटना के बाद जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसने सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में आरोपी बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन रुकने से पहले ही बड़े आराम से उतरता दिख रहा है।
काले कपड़े पहने, बैग लटकाए और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला वह आरोपी बिल्कुल सामान्य दिख रहा है। वीडियो में वह न तो भाग रहा है और न ही उसके चेहरे पर कोई पछतावा या पुलिस का डर है। वह लिफ्ट का इस्तेमाल करता है और किसी आम यात्री की तरह स्टेशन से बाहर निकल जाता है। पुलिस के मुताबिक, उसके चलने के तरीके से लगा कि वह नशे में हो सकता है।
पुलिस की जांच और जनता में आक्रोश घटना की सूचना मिलते ही बोरीवली जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई टीमें गठित की हैं और आरोपी की तलाश जारी है।
महज दरवाजा बंद करने की छोटी सी बात पर एक युवक की हत्या ने मुंबईकरों के मन में डर पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद अब लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं। मयंक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनके लिए अब वह सुरक्षित घर लौटने वाली ट्रेन कभी नहीं आएगी।
CCTV footage has surfaced showing the accused leaving Borivali station after the attack; the accused is seen wearing black clothing.#Mumbai #Borivali #Kandivali #MumbaiRain #Mumbaikars #Mumbairain https://t.co/hWscyKKbFa pic.twitter.com/yydED3mTTD
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) June 24, 2026
मेयर की मौजूदगी में खुला मौत का कुआं , बीएमसी कर्मचारी का वीडियो वायरल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की ओर बढ़ते कदम: पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की वार्ता में मिले अहम संकेत
दिल्ली में अब रविवार को भी खुलेंगे ट्रैफिक कोर्ट, पेंडिंग चालान चुटकियों में होंगे हल
आंध्र प्रदेश में सोने की बारिश: CM नायडू आज करेंगे देश के सबसे बड़े निजी गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन
मुंबई की सड़कों पर मानसून का शाही स्वागत: अचानक टहलते दिखे मोर, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
खूंखार डॉक्टर के रोल में रजनीकांत: धर्मन का फर्स्ट लुक रिलीज, थलाइवा का खौफनाक अवतार देख फैंस हैरान
काश बाली ट्रिप की साजिश समझ जाते केतन, तो आज जिंदा होते; हत्या की पूरी कहानी
मराठी उच्चारण विवाद: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मांगी माफी, बताया क्यों हुई गलती
रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री : टीम इंडिया के 42 सितारों की गौरवशाली सूची, जानें किसे कब मिला सम्मान
मुजफ्फरनगर में जेल बनी फैक्ट्री: मजदूरों को बंधक बनाकर पिटबुल से कटवाता था दरिंदा