दिल्ली में अपने वाहनों के पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने अदालतों के चक्कर काटने की समस्या को खत्म करने के लिए वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट शुरू करने का फैसला लिया है। अब आप अपनी छुट्टी के दिन भी लंबित चालानों का निपटारा कर सकेंगे।
5 जुलाई से शुरू होगी सुविधा दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये विशेष कोर्ट 5 जुलाई 2026 से कार्य करना शुरू कर देंगे। ये अदालतें हर रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि कामकाजी लोग आसानी से वहां पहुंच सकें।
इन अदालतों में मिलेगी सुविधा वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट दिल्ली के सभी प्रमुख जिला अदालतों में लगाए जा रहे हैं। इनमें पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट और द्वारका कोर्ट शामिल हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार अपने नजदीकी कोर्ट में जा सकते हैं।
केवल कंपाउंडेबल चालान होंगे हल इन अदालतों में सभी तरह के ट्रैफिक चालान नहीं बल्कि केवल कंपाउंडेबल (Compoundable) चालान ही निपटाए जाएंगे। यह सुविधा निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। एक बार में एक वाहन से जुड़े अधिकतम 20 चालानों का ही निपटारा किया जा सकेगा।
25 जून से ऑनलाइन मिलेगी मदद चालान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली पुलिस 25 जून 2026 से एक विशेष वेबसाइट लॉन्च कर रही है। वाहन मालिक इस वेबसाइट पर जाकर अपने पेंडिंग चालान आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट से चालान का प्रिंट लेकर आप सीधे वीकेंड कोर्ट जाकर अपना मामला सुलझा सकते हैं।
अक्सर देखा जाता है कि कामकाजी व्यस्तता के कारण लोग अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाते, जिससे चालान लंबे समय तक पेंडिंग रहते हैं। दिल्ली सरकार और पुलिस की यह पहल न केवल आम जनता के लिए सुविधाजनक है, बल्कि अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम करेगी।
*🚦With a view to enhancing citizen convenience and facilitating the disposal of compoundable traffic challans, Weekend Courts shall commence across all District Court Complexes in Delhi from 05 July 2026.
— Delhi Police (@DelhiPolice) June 24, 2026
The courts will function from 10:00 AM to 4:00 PM on every Sunday and the… pic.twitter.com/tcIQD5ODJg
दिल्ली: सेना भवन के पास मजदूरों के कैंप में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
काश बाली ट्रिप की साजिश समझ जाते केतन, तो आज जिंदा होते; हत्या की पूरी कहानी
दिल्ली का सेना भवन इलाका दहला: मजदूरों के 200 आशियाने राख, बाल-बाल बची जान
CUET UG 2026: भाजपा विधायक की बेटी देविना गहलोत ने मारी बाजी, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
Nothing का नया धमाका: सस्ते बजट में आ रहा है Phone 4b, जानिए लॉन्च डेट और खास फीचर्स
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादुई आगाज, आलोचकों का मुंह किया बंद
रांची के JSCA स्टेडियम में फाइनल का जश्न बना मातम: भगदड़ में कई घायल, मची अफरा-तफरी
33 डिग्री गर्मी में हुडी बनी काल: केतन अग्रवाल मर्डर केस में प्रेमी जोड़े का शर्मनाक खेल
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा