नई सीरीज का आगाज नथिंग (Nothing) अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर अपनी नई b सीरीज का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का पहला डिवाइस Nothing Phone 4b होगा, जो कंपनी की a सीरीज से भी अधिक किफायती होगा।
क्या है b का मतलब? नथिंग इंडिया के को-फाउंडर अकिश इवांगेलाइडिस ने कंपनी की नामकरण रणनीति पर रोशनी डाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंबर फोन की जनरेशन बताते हैं, जबकि अक्षर (a, b) उसके सेगमेंट को दर्शाते हैं। यह नई सीरीज a सीरीज की सफलता को दोहराने के इरादे से बाजार में उतारी जा रही है।
7 जुलाई को होगा ग्रैंड लॉन्च नथिंग ने कन्फर्म किया है कि Phone 4b भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से जारी टीजर में फोन के डिजाइन की पहली झलक भी मिल गई है।
डिजीन और लुक्स टीजर के मुताबिक, फोन के रियर पैनल पर पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्लाइफ इंटरफेस (Glyph Interface) का नया अवतार देखने को मिल सकता है। हॉरिजॉन्टल एलईडी बार के साथ यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी अलग और प्रीमियम लुक में नजर आ रहा है।
किफायती कीमत पर प्रीमियम अनुभव नथिंग का जोर अब बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक पहुंचने का है। चूंकि यह फोन a सीरीज से सस्ता होगा, इसलिए माना जा रहा है कि यह बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा। कंपनी का मानना है कि यह नया नामकरण सिस्टम ग्राहकों को प्रोडक्ट्स को समझने में और अधिक मदद करेगा।
What does (b) stand for? Nothing.
— Akis Evangelidis (@AkisEvangelidis) June 22, 2026
It s simply a continuation of our naming system. Numbers represent generations, while letters indicate different product segments.
The A Series has been our best-selling smartphone line, bringing the best of Nothing s design innovation… pic.twitter.com/IogIzVDZNX
हॉकी में भारत का 10 साल से राज : पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फिर साबित की श्रेष्ठता
मौत के मुंह से बचाई हाथियों की जान: अंधेरी रात में लोको पायलट्स की सूझबूझ ने टाला बड़ा रेल हादसा
बिहार में आज इंटर्नशिप मेले का आगाज़: युवाओं के पास 25 हजार रुपये महीना कमाने का मौका
तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी: भरोसेमंद पीए बना आरोपी, पार्टी इकाई भंग
बंगाल मिड-डे मील: क्या स्कूलों से हटेंगे अंडे? इस्कॉन की सफाई और सियासी संग्राम
रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री : टीम इंडिया के 42 सितारों की गौरवशाली सूची, जानें किसे कब मिला सम्मान
मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला: क्या हार्दिक पांड्या का अगला ठिकाना होगा कोलकाता नाइट राइडर्स?
33 डिग्री गर्मी में हुडी पहनने की जिद ले डूबी; केतन अग्रवाल हत्याकांड का पर्दाफाश
जेएससीए स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़: फ्री एंट्री बनी मुसीबत, कई घायल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट: आज की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले