रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार रात झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी-20 का फाइनल मैच देखने पहुंचे प्रशंसकों के लिए खुशी का मौका तब गम में बदल गया, जब स्टेडियम के बाहर भयानक भगदड़ मच गई। छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले के लिए फ्री एंट्री रखी गई थी, जो भीड़ के बेकाबू होने का मुख्य कारण बनी।
प्रवेश द्वारों पर अफरा-तफरी मैच के लिए दर्शकों की भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। शुरुआत में प्रशंसकों को नार्थ गेट से प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ने पर उन्हें अचानक साउथ गेट की तरफ भेज दिया गया। दिशा-निर्देशों में इस अचानक बदलाव के कारण वेस्ट गेट पर भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि नाराज दर्शकों ने गेट ही तोड़ दिया।
घायलों का अस्पताल में इलाज इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से चोटिल तीन लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और सिविल सर्जन को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।
प्रबंधन की बड़ी लापरवाही स्टेडियम प्रबंधन पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चार गेट होने के बावजूद केवल एक गेट खोला गया था, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ गया। जब भीड़ अनियंत्रित होने लगी, तो आनन-फानन में गेट बंद कर दिए गए, जिससे लोग और अधिक आक्रोशित और बेकाबू हो गए।
पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया। स्थिति इतनी भयावह थी कि स्टेडियम के बाहर चारों ओर जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। कई महिला और बच्चे भी इस भगदड़ की चपेट में आए, जो किसी तरह खुद को बचाकर घर लौटे। फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे।
*Ranchi, Jharkhand: A stampede-like situation at JSCA Stadium during the Jharkhand T20 League final, caused by an unexpectedly large crowd, led to chaos and raised serious safety concerns among spectators. pic.twitter.com/FYKCuenMSP
— IANS (@ians_india) June 23, 2026
मुंबई में मॉनसून का प्रहार : रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, पानी-पानी हुई मायानगरी
रांची के JSCA स्टेडियम में महामुकाबला बना मुसीबत: फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल
पिता विधायक, बेटी ने किया कमाल: CUET-UG में देविना गहलोत ने हासिल की AIR-1
हवा में 4 घंटे मौत का तांडव: पैराग्लाइडिंग का रोमांच बना खौफनाक मंजर
फ्रांस म्यूज़िक फेस्टिवल बना अखाड़ा: रेप, चाकूबाजी और नीडल स्पाइकिंग से दहला पेरिस
आदिवासी समाज की हुंकार: 15 सूत्रीय मांगों पर सरकार को घेरा, स्कूलों में मंत्र पाठ के आदेश पर जताया सख्त ऐतराज
Nothing का नया धमाका: सस्ते बजट में आ रहा है Phone 4b, जानिए लॉन्च डेट और खास फीचर्स
मुंबई में मॉनसून का तांडव: रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं सड़कें
FIH प्रो लीग: भारत ने पाक को चटाई धूल, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हासिल की शानदार जीत
76 साल की उम्र में मिसाल: पेंशन के पैसों से सैकड़ों बंदरों का पेट भर रही हैं ‘मदुरै की दादी’