इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप (Lombok Island) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। कुटा बीच के पास शूट किए गए इस वीडियो में दो बंदर इंसानों की तरह हाथ में बीयर की बोतलें थामे समुद्र के नजारों का आनंद लेते दिख रहे हैं।
शराब के नशे में बंदर? वीडियो में दिख रहा है कि दो बंदर एक चट्टान पर आराम से बैठे हैं। एक बंदर के हाथ में हरी और दूसरे के हाथ में भूरी बोतल है, जो हूबहू बीयर की बोतल जैसी लग रही है। एक बंदर तो बाकायदा बोतल को अपने मुंह से लगाकर कुछ पीने की कोशिश भी करता है। वहां मौजूद पर्यटक इस पूरे नजारे का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
क्या बोतलों में सच में शराब थी? अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन बोतलों में वास्तव में बीयर थी या वह बस खाली बोतलें थीं। हालांकि, वीडियो की फुटेज देखकर ऐसा लग रहा है कि बंदर काफी सहज हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
गुस्साए नेटिजन्स, छिड़ी बहस इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। ज्यादातर लोग इसे मजाक की तरह लेने के बजाय जानवरों के प्रति इंसानी लापरवाही के तौर पर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि पर्यटकों द्वारा फैलाया गया कचरा अब बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
यह बिल्कुल भी फनी नहीं है एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, यह बिल्कुल भी मजाक नहीं है। जानवर नासमझ होते हैं, उन्हें जो मिलता है वह उसे खेल-खेल में खा या पी लेते हैं। इंसानों की गैर-जिम्मेदारी का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा, इन बंदरों को फल खिलाइए, बीयर नहीं। हम इंसानों ने प्रकृति का मजाक बनाकर रख दिया है।
फिलहाल, इस वीडियो ने पर्यावरणविदों और जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वालों का ध्यान खींचा है। लोग मांग कर रहे हैं कि पर्यटन स्थलों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।
Monkeys Crash Happy Hour: Cheeky Primates Spotted Chugging Beer on Indonesian Island
— Isabella (@Isabella_im38) June 23, 2026
In a scene straight out of a wildlife comedy, two bold monkeys were caught on camera enjoying an impromptu happy hour in Kuta, on Indonesia’s Lombok island. The footage, shared by Fox News, shows… pic.twitter.com/MCcqA962n9
मेडल और हौसलों की उड़ान: दियारा की बेटियों ने बदला भविष्य का भूगोल
नशा मुक्त भारत अभियान: एचपीएस कॉलेज में गूंजा युवाओं का संकल्प, नशे से दूर रहने का लिया प्रण
6 साल की मासूम से दरिंदगी: पुलिस की उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए आगे आई मैरी
पुणे हत्याकांड: अपनी अय्याशी के लिए छीना मेरा कोहिनूर , पिता ने खोले सिया की खौफनाक साजिश के राज
मुंबई बारिश: सब कंट्रोल में है कहने के चंद सेकंड बाद ही मेयर के सामने गड्ढे में गिरा शख्स, बीएमसी की खुली पोल
कोलकाता गोदाम हादसा: मलबे में दबी जिंदगी, तड़पते लोगों की गुहार और रेस्क्यू का मंजर
200 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: क्रेन में फंसा पैराग्लाइडर, 4 घंटे तक हवा में झूलता रहा
6 साल की बच्ची से दरिंदगी: 5 दिन तक पुलिस रही बेबस, फिर मैरी ने सूंघकर निकाला आरोपी का सुराग
VB-G RAM G: छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
असम अलर्ट: अरुणाचल की तबाही के बाद ब्रह्मपुत्र में उफान, बाढ़ का खतरा बढ़ा