खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के सुदूर और दियारा इलाकों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को मात देकर ये नौनिहाल अपने गुरुजनों और अभिभावकों के साथ जब प्रतिभा सम्मान समारोह के मंच पर पहुंचे, तो वहां का माहौल गर्व और उत्साह से सराबोर हो गया।
पगडंडियों से भव्य मंच तक का सफर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में परचम लहराने वाले ये छात्र-छात्राएं जब अपने जीवन का पहला बड़ा सम्मान पाने मंच पर पहुंचे, तो उनके चेहरों पर संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की चमक साफ दिख रही थी। यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनकी मेहनत का सबसे बड़ा गवाह था।
दियारा की बेटियों ने रचा इतिहास समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने चौढली गांव की कोमल कुमारी और रानी कुमारी सहित पिरनगरा की अनुकृति राज, प्रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, मौसम कुमारी, रौशनी कुमारी, दीपशिखा कुमारी और अश्वनी कुमारी जैसे कई होनहारों के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव में इन बेटियों ने जो कमाल दिखाया है, वह पूरे कोसी व अंग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
तुम कुछ भी कर सकते हो डॉ. प्रेम कुमार ने छात्रों (शिवम, राजा कुमार, सत्यम कुमार और आकाश कुमार) को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहा, तुम लोग सचमुच कुछ भी कर सकते हो। अब वक्त आ गया है कि अपने इस जुनून को एक ऊंची उड़ान दो और अपने माता-पिता के साथ पूरे इलाके का नाम रोशन करो।
शिक्षाविदों ने सराही पहल स्थानीय शिक्षण संस्थानों ने भी इस आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। ज्ञान भारती शिक्षा निकेतन के डायरेक्टर ऋषव कुमार ने कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें सिविल सेवा व तकनीकी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं। वहीं, छोटेलाल शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने इसे प्रतिभाओं को तराशने की एक सराहनीय पहल बताया।
गांवों में दिखा उत्सव का माहौल समारोह का समापन केवल मंच तक सीमित नहीं रहा। जब मेडल लेकर ये बच्चे देर शाम अपने गांवों में पहुंचे, तो वहां का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं और अन्य युवाओं को इन टॉपर्स से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
मुंबई की पहली बारिश में ही खुली स्मार्ट सिटी की पोल, बेहाल हुए मुंबईकर
रोनाल्डो का गोल और IShowSpeed का पागलपन : वीआईपी सुइट की रेलिंग पर लटककर किया सेलिब्रेशन
सहरसा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान, 7 दिनों में कमेटी गठन का अल्टीमेटम
धर्म परिवर्तन के दबाव पर उषा वेंस का दो-टूक जवाब, बोलीं- मुझे किसी और के जैसा बनने की ज़रूरत नहीं
क्या खरगे परिवार ने की जमीन की लूट ? बीजेपी ने लगाए 100 करोड़ के घोटाले के आरोप
पासवर्ड का झंझट खत्म! अब सिर्फ OTP से सुलझेंगी आपकी पेंशन की दिक्कतें, लॉन्च हुआ ‘पेंशन सहायक’ AI पोर्टल
मौत से पहले केतन का वो खूबसूरत सरप्राइज , जिसे देखकर अब नम हो रही लोगों की आंखें
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा
शर्मनाक प्रदर्शन: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा, वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम
उषा वेंस का दो टूक जवाब: मैं पक्की हिंदू हूं, धर्म बदलने की ज़रूरत नहीं