2026 फीफा वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच के छठे मिनट में जब रोनाल्डो ने गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई, तो पूरा स्टेडियम झूम उठा। लेकिन इस गोल से ज्यादा चर्चा मशहूर यूट्यूबर और लाइव स्ट्रीमर IShowSpeed के बेकाबू रिएक्शन की हो रही है।
रोनाल्डो के कट्टर फैन माने जाने वाले स्पीड ने गोल होते ही अपना आपा खो दिया। वह खुशी से चिल्लाते हुए सीधे वीआईपी सुइट की बालकनी की रेलिंग पर जा चढ़े। सुरक्षा नियमों की परवाह किए बिना वह वहां से लटककर नीचे खड़े हजारों प्रशंसकों को संबोधित करने लगे और अपना सिग्नेचर Siuuu सेलिब्रेशन करने लगे।
स्पीड का यह जोश इतना खतरनाक था कि उनके साथ मौजूद क्रू मेंबर्स और सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। वह लगातार I told y all! चिल्लाते हुए सुइट से नीचे स्टैंड्स में कूदने के कगार पर थे। हालांकि, समय रहते उनके दोस्तों ने उन्हें पीछे खींच लिया, वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
स्पीड की इस दीवानगी ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिस समय यह घटना घटी, उनकी लाइव स्ट्रीम को 5 करोड़ 56 लाख से अधिक लोग देख रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
दिलचस्प बात यह है कि स्पीड की यह दीवानगी सिर्फ रोनाल्डो के लिए है। हाल ही में जब वे लियोनेल मेसी का मैच देखने पहुंचे थे, तो मेसी के गोल करने पर वे पूरी तरह खामोश और भावहीन बैठे थे। मेसी के गोल पर उनकी इस नो-रिएक्शन प्रतिक्रिया ने भी इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिससे साफ है कि चाहे जीत हो या हार, स्पीड की वफादारी केवल रोनाल्डो के साथ है।
🚨 WATCH: Speed s reaction to Cristiano Ronaldo s first goal of the 2026 FIFA World Cup:
— World Cup 2026 (@WorldCupMedia_) June 23, 2026
He jumped out of his suite and completely lost it! 🤯🤯 pic.twitter.com/fjlzzLynRk
दिल्ली में उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों को चपेट में लेने से मचा हड़कंप
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा: 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागकर रचा इतिहास
अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर 11 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
शादी का 17 करोड़ का महल, मंगेतर की खौफनाक साजिश: केतन हत्याकांड की पूरी कहानी
251 की रफ्तार, मौत का मंजर: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान BMW का खौफनाक एक्सीडेंट
पद्म भूषण से सम्मानित हुईं अलका याज्ञनिक, समारोह में दिखीं तो फैंस की बढ़ी चिंता
पिता विधायक, बेटी ने किया कमाल: CUET-UG में देविना गहलोत ने हासिल की AIR-1
मानसून की पहली फुहार ही आफत: जलमग्न हुई मुंबई, हार्बर लाइन ठप और सबवे बंद
इतिहास के पन्नों पर रोनाल्डो का नाम: 6 वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
हवा में 4 घंटे मौत का तांडव: पैराग्लाइडिंग का रोमांच बना खौफनाक मंजर