अंबिकापुर: शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से एक साथ 11 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना ने पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर अपराधों में लिप्त ये बालक सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए फरार होने में कामयाब रहे।
अंधेरे और बारिश का उठाया फायदा घटना देर शाम करीब 7:30 बजे की है। उस समय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी और गरज-चमक के बीच बिजली गुल थी। इसी प्राकृतिक आपदा को ढाल बनाकर बालकों ने अपने बैरक की खिड़की को पूरी तरह उखाड़कर बाहर निकाल दिया।
दीवार फांदकर हुए ओझल खिड़की तोड़ने के बाद सभी 11 बालक संप्रक्षण गृह के पीछे की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
भोजन के बाद रची साजिश हाउस फादर मनीष कुशवाहा के अनुसार, शाम के भोजन के बाद सभी बालक अपने-अपने कक्ष में गए थे। बिजली जाने के बाद अंधेरे का लाभ उठाते हुए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि इनमें से एक आदतन अपराधी बाल कैदी ने बाकी बच्चों को इस साजिश के लिए तैयार किया था।
गंभीर मामलों में थे बंद फरार हुए बालक सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के रहने वाले हैं। ये सभी चोरी, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। इनमें से कुछ बालक हाल ही में यहाँ लाए गए थे।
पुलिस की नाकाबंदी, तलाशी तेज घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बालकों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।
*अंबिकापुर- बाल संरक्षण गृह के हाउस फादर मनीष कुशवाहा ने बताया अचानक तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई और बिजली चली गई। इसी दौरान कुछ बालकों ने खिड़की को उखाड़ दिया और 11 बालक फरार हो गए। @SurgujaDist #ChildObservationHome pic.twitter.com/t7qmDdYCCk
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 24, 2026
रोनाल्डो का जलवा: गोलकीपर को चकमा देकर दागा शानदार गोल, आलोचकों को दिया करारा जवाब
रोनाल्डो का करिश्मा: 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने CR7
रांची के JSCA स्टेडियम में कोहराम: फाइनल मैच की खुशी के बीच मची भगदड़, 5 घायल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादुई आगाज, आलोचकों का मुंह किया बंद
राजनीति से निजी हमले तक: सीएम विजय और उदयनिधि स्टालिन के बीच छिड़ी जुबानी जंग
महाराष्ट्र विधानसभा में छिड़ा शरिया बनाम संविधान संग्राम, UCC पर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जेएससीए स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़: फ्री एंट्री बनी मुसीबत, कई घायल
लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव की सरकार से मांग, मृतकों को 1 करोड़ और घायलों को मिले पूरा वेतन
उद्योग भवन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
राष्ट्रपति का मानवीय चेहरा: व्हीलचेयर पर बैठीं रूपी सोरेन के पास खुद चलकर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू