फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू चल ही गया। पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच के शुरुआती पलों में ही गोल दागकर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।
छठे मिनट में ही किया धमाका मैच शुरू होने के महज छठे मिनट में रोनाल्डो ने अपनी फुर्ती का शानदार नमूना पेश किया। जोआओ कैंसलो से मिले पास को रोनाल्डो ने पूरी सटीकता और ताकत के साथ उज्बेकिस्तान के गोल पोस्ट में भेज दिया। गोलकीपर उनके शॉट को भांप नहीं सका और गेंद सीधे नेट के अंदर चली गई।
आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब पिछले कुछ समय से रोनाल्डो की फॉर्म और उम्र को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। उन्हें थका हुआ और रिटायर्ड मानने वालों को रोनाल्डो ने अपने खास जश्न से करारा जवाब दिया। गोल करने के बाद उनका जोश और आक्रामकता यह बताने के लिए काफी थी कि उनमें अभी भी वही पुरानी भूख बाकी है।
मैच में दिखाया डबल पावर रोनाल्डो यहीं नहीं रुके। पहले गोल की लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने मैच के 39वें मिनट में एक और शानदार गोल जड़ दिया। इस तरह उन्होंने इस मुकाबले में अपना दूसरा गोल करते हुए पुर्तगाल की स्थिति को बेहद मजबूत कर दिया।
फुटबॉल जगत में मची खलबली सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस और खेल विशेषज्ञ उनके इस कमबैक को जादुई बता रहे हैं। यह गोल सिर्फ स्कोरबोर्ड पर एक अंक नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक संदेश है जो रोनाल्डो को कम आंकने की गलती कर रहे थे।
RONALD0000!👑🇵🇹
— FIFA World Cup 2026 (@FIFAWC26Updates) June 23, 2026
Cristiano Ronaldo gives the perfect reply to his critics, opening the scoring for Portugal in style!🔥
Portugal 1-0 Uzbekistan (6 ) pic.twitter.com/kyZFTK8sEg
तेजप्रताप के पीए पर चोरी का आरोप, पत्नी का दावा- 4 दिन से लापता हैं पति, कहीं साजिश तो नहीं?
FIH प्रो लीग: भारत ने पाक को चटाई धूल, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हासिल की शानदार जीत
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग
लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों से दहला शहर, योगी सरकार का एक्शन मोड और FIR से हड़कंप
कचरे के पहाड़ों से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति, 1 साल में तैयार होंगी 100 जीरो-वेस्ट कॉलोनियां
200 किलो चांदी की ईंटें आखिर गईं कहां? राम मंदिर दान विवाद में सिंधी समाज का बड़ा सवाल
नागपुर में बत्ती गुल! बिजली संकट पर विधानसभा में आर-पार , CM फडणवीस ने दिया बड़ा ऐलान
मुजफ्फरनगर में हैवानियत: फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरों को कोड़े से पीटा, नाबालिगों सहित 12 को कराया गया मुक्त
भरत तिवारी एनकाउंटर: घिरे सम्राट चौधरी, अपने ही नेताओं के निशाने पर ‘पुलिसिया राज’
तेज प्रताप के घर से करोड़ों की चोरी: पीए पर लगा नकदी और कीमती सामान उड़ाने का आरोप