लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग ने 15 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल की तस्वीरें भयावह हैं, जिसमें पूरी इमारत जली हुई नजर आ रही है।
योगी सरकार का सख्त रुख हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। राज्य के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद चाहे जो भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धुएं ने ली जान, प्रशासन सतर्क प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी 15 पीड़ितों की मौत आग की लपटों से नहीं, बल्कि भीषण धुएं के कारण दम घुटने से हुई है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि बिल्डिंग के फायर सेफ्टी मानक क्या थे और मानकों को दरकिनार कर वहां व्यावसायिक गतिविधियां कैसे चल रही थीं।
6 आरोपियों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार अलीगंज पुलिस स्टेशन में छह नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 110, 105, 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धाराओं 6/10 के तहत भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तुषक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
इमारत पर पहले भी उठे थे सवाल जानकारों के मुताबिक, इस इमारत का मालिकाना हक कई बार बदला गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश भी जारी हुआ था, लेकिन बाद में उस पर रोक लगा दी गई थी। अब इस कानूनी पेंच और लापरवाही की जांच की जा रही है।
चश्मदीद की आपबीती घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, इमारत में लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर चल रहा था। धुआं निकलते ही हमने किसी तरह 5-6 लोगों को बाहर निकाला। एक व्यक्ति जान बचाने के लिए ऊपर से नीचे कूद पड़ा और बुरी तरह घायल हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल था और लोग अंदर फंसकर घुटते रहे।
*#WATCH | Lucknow: On Lucknow fire tragedy, Uttar Pradesh government minister Suresh Kumar Khanna says, This is a deeply distressing incident. We stand with the bereaved families. Our sympathies are with them, and we pray to God to grant them the strength to bear this sorrow. I… pic.twitter.com/OUkdwRymrB
— ANI (@ANI) June 22, 2026
कटिहार में उमस का सितम: 36 डिग्री तापमान के बीच दोपहर में बारिश के आसार
एक साल पहले डेब्यू... अब दुनिया की नंबर 1 बॉलर, भारतीय स्पिनर ने रचा इतिहास
ट्रंप का NATO पर बड़ा प्रहार: पागलों की तरह खर्च किया, पर अपनों ने ही दिया धोखा
नीली जर्सी पहनते ही छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में
CBSE 12वीं का चमत्कार: री-इवैल्यूएशन में रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक
यूपी के स्कूलों में खत्म हुईं छुट्टियां: कल से फिर गूंजेंगे स्कूल, शिक्षकों के लिए आज बड़ा निर्देश
फारबिसगंज: अनुमंडल कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी मौत का कुआं , प्रशासन मूकदर्शक
लखनऊ अग्निकांड का असर: कानपुर में 16 कोचिंग सेंटर सील, 22 इमारतों पर मंडराया खतरा
मंदिरों का दान अब डिजिटल: पारदर्शिता को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने मांगा ऑडिट
पूर्णिया विश्वविद्यालय नामांकन अपडेट: पहले चरण में 23,702 छात्रों ने लिया दाखिला, जानें कॉलेजों का हाल