पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 में प्रथम सेमेस्टर के लिए नामांकन की पहली प्रक्रिया संपन्न हो गई है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 55 कॉलेजों में प्रथम मेधा सूची के तहत 31,595 सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से 23,702 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन सुनिश्चित कराया है।
प्रमुख कॉलेजों में दाखिले की स्थिति कटिहार के प्रमुख अंगीभूत कॉलेजों में छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। डीएस कॉलेज में सबसे अधिक 1,605 नामांकन हुए, जबकि 274 सीटें रिक्त रहीं। केबी झा कॉलेज में 1,213, एमजेएम महिला कॉलेज में 1,084 और आरडीएस कॉलेज सालमारी में 607 छात्रों ने दाखिला लिया।
प्रखंड स्तरीय कॉलेजों का प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय डिग्री कॉलेजों में भी नामांकन की गति संतोषजनक रही। मनसाही में 106, हसनगंज में 102, डंडखोरा में 95, अमदाबाद में 95, कोढ़ा में 121, समेली में 79 और कुरसेला में 66 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इन कॉलेजों में अभी भी कई सीटें खाली हैं।
समय सीमा विस्तार का मिला फायदा विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 जून से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को छात्रों की सहूलियत के लिए 22 जून तक बढ़ाया था। अंतिम दिन तक कॉलेजों में हेल्प डेस्क के जरिए कागजातों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
दूसरी मेधा सूची की तैयारी रजिस्ट्रार डॉ. सुमन सागर के अनुसार, कुल 55 कॉलेजों में 55 हजार से अधिक सीटों के लिए 53 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले चरण में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन अब दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी में है।
संभावना है कि 24 जून से दूसरी मेधा सूची जारी कर दी जाएगी। जो छात्र पहले चरण में किसी कारणवश चूक गए थे, वे अब अगले चरण में अपने पसंदीदा विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
ब्रिटिश पीएम की रेस में नाइजेल फराज का बड़ा दावा: भारतीय बेस्ट, पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत
बंगाल में TMC नेताओं के बुरे दिन : भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व चेयरमैन को जूतों की माला पहनाकर सड़क पर कराई उठक-बैठक
यह आईपीएल नहीं है का करारा जवाब: वैभव सूर्यवंशी की 11 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका
त्रिवेणीगंज का दम घुट रहा है: अतिक्रमण की चपेट में शहर, घंटों की देरी बनी आम बात
भरत तिवारी एनकाउंटर: इलाज करने वाले डॉक्टर के खुलासे से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
फिर आएगा महिला आरक्षण? मोदी सरकार की मंत्री ने विपक्ष को दी चेतावनी
लंच में 1 मिनट की देरी, तो 1 घंटे की सजा: ऑफिस का क्रूर नियम देख भड़के लोग
सिर्फ 15 साल की उम्र में मिली टीम इंडिया की जर्सी, वैभव सूर्यवंशी के संस्कार जीत ले गए सबका दिल
सलमान-संजय को लॉक अप में डालने पर छिड़ा विवाद: सवाल सुनकर भड़के रितेश देशमुख
उज्जैन में जमीन का बड़ा खेल: CM मोहन यादव के परिवार पर 168 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप, सियासत गरम