त्रिवेणीगंज (सुपौल): नगर परिषद क्षेत्र का मुख्य बाजार इस समय अतिक्रमण और भीषण जाम की समस्या से कराह रहा है। एनएच-327ई से लेकर सब्जी मंडी और पंचमुखी चौक तक, हर जगह अवैध कब्जों का बोलबाला है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
सड़क बनी पार्किंग स्थल शहर की सड़कों पर अब ठेले, ऑटो और ई-रिक्शा का कब्जा हो चुका है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का विस्तार नालों और मुख्य सड़क की सीमा तक कर लिया है। दोपहर ढलते ही एनएच-327ई पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जो सफर चंद मिनटों का है, उसे तय करने में अब लोगों को घंटों का समय लग रहा है।
प्रशासनिक आदेश महज फाइलों में दफन अनुमंडल प्रशासन ने पहले पार्किंग स्थल चिह्नित करने और लोडिंग-अनलोडिंग का समय तय करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, जमीनी हकीकत इन आदेशों से कोसों दूर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागों की उदासीनता के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उठ रहे सवाल नगर प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसकी प्रभावकारिता पर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कार्रवाई केवल छोटे दुकानदारों तक ही सीमित रहती है। प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई न होने से अभियान के खत्म होते ही अतिक्रमण फिर से शुरू हो जाता है।
व्यापारियों का आक्रोश, कारोबार पर पड़ा असर जाम की समस्या से व्यापारियों का धंधा भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार संघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम और डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्थायी पार्किंग और अतिक्रमण से मुक्ति की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक अब बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।
क्या अगले सप्ताह मिलेगी राहत? नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राज साहिल ने दावा किया है कि अगले सप्ताह से अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ई-रिक्शा और टेंपो स्टैंड के लिए नई जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन का यह दावा धरातल पर कितना कारगर साबित होता है।
*“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
पूरी खबर यहां पढ़ें: https://t.co/O1olzNoV5G#Sitamarhi #BiharNews #Protest #prabhatkhabar pic.twitter.com/eF01TfTt3k
राम मंदिर चंदा विवाद: SIT की शुरुआती रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज
मकान मालिक का अनोखा मैसेज: तुस्सी ना जाओ , किराएदार के साथ बॉन्डिंग देख सोशल मीडिया हुआ कायल
सड़क पर घुटनों के बल बैठा भिखारी रोबोट , बिजली बिल भरने के लिए मांग रहा है मदद
मुंह बंद रखो : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने आलोचकों का किया बुरा हाल, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
अलका याज्ञनिक और ममूटी को आज मिलेगा पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित
कच्छ अब आसमान से जुड़ा: मुंद्रा एयरपोर्ट से मुंबई-गोवा के लिए पहली उड़ान सेवा शुरू
लंच में 1 मिनट की देरी, तो 1 घंटे की सजा: ऑफिस का क्रूर नियम देख भड़के लोग
किशनगंज में मानसून की दस्तक: 24 घंटे में 59.5 मिमी बारिश, 28 जून के लिए अत्यधिक भारी अलर्ट
कुकिंग खून में है, क्रिकेट नहीं : शाहिद अफरीदी के विवादित बोल पर मचा बवाल
लखनऊ अग्निकांड: रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कोचिंग का मौत का जाल , दोषियों को मिलेगी कितनी सजा?