नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आज शाम एक विशेष नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस प्रतिष्ठित समारोह में कला और मनोरंजन जगत की दो बड़ी हस्तियों—ममूटी और अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी का सम्मान मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। ओरु वडक्कन वीरगाथा , ब्रह्मयुगम और पेरन्बु जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू बिखेर चुके ममूटी का करियर दशकों लंबा है।
यह उनके लिए एक और मील का पत्थर है, क्योंकि उन्हें साल 1998 में पहले ही पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वे इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सुरों की मल्लिका अलका याज्ञनिक को सम्मान बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को भारतीय संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण दिया जाएगा। 90 और 2000 के दशक में अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिल जीतने वाली अलका ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे , ताल और खलनायक जैसी फिल्मों में सदाबहार गाने गाए हैं।
उनकी सुरीली आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी अपने करियर के शुरुआती दौर में थी।
क्या हैं पद्म पुरस्कार? पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। ये कला, साहित्य, खेल, विज्ञान, व्यापार और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वालों को दिए जाते हैं।
इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। इन्हें तीन श्रेणियों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में बांटा गया है। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन नामों की घोषणा की जाती है और बाद में राष्ट्रपति द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाता है।
Mammookka arrives in Delhi to receive the prestigious Padma Bhushan tomorrow ❤️#Mammootty pic.twitter.com/afI2Tb8SGL
— Film Wood Fiscal (@FilmWoodFiscal) June 22, 2026
ड्यूटी पर ‘स्लीप मोड’ में सरकारी बाबू: पटना जंक्शन का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ये कैसी सेवा?
सलमान-संजय को लॉक अप में डालने पर छिड़ा विवाद: सवाल सुनकर भड़के रितेश देशमुख
क्या सलमान खान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं? वायरल दावों से फैंस की बढ़ी चिंता
जीएमसीएच पूर्णिया: आज 12 विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच, दो पालियों में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
रोहित शर्मा का चौंकाने वाला वीडियो: एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को क्यों दिया धक्का?
सीमांचल में मानसून की दस्तक: झमाझम बारिश से भीगा इलाका, किसानों के खिले चेहरे
पूर्णिया में मौसम का येलो अलर्ट : आज घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है चेतावनी
अन्ना हजारे फिर मैदान में: RTI नियमों में बदलाव के खिलाफ सरकार को अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी
लखनऊ अग्निकांड: मदद की आखिरी पुकार भी नहीं बचा सकी इन जिंदगियों को, धुएं में खो गए 15 परिवारों के सपने
बंगाल में TMC नेताओं के बुरे दिन : भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व चेयरमैन को जूतों की माला पहनाकर सड़क पर कराई उठक-बैठक