सरकारी नौकरी में आराम की बातें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन पटना रेलवे स्टेशन का एक वीडियो इसे हकीकत में साबित कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक सरकारी कर्मचारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साहब अपनी जिम्मेदारी भूलकर गहरी नींद का आनंद लेते दिख रहे हैं।
काउंटर पर लंबी लाइन, साहब अपनी धुन में वीडियो पटना जंक्शन के इंक्वायरी काउंटर का है। एक तरफ यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं, लोग अपनी ट्रेनों के बारे में जानने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर काउंटर पर बैठे बाबू साहब सफेद कमीज पहने कुर्सी पर ऐसे पसर कर सो रहे हैं, मानो उन्हें दुनिया की कोई फिक्र ही न हो। उनके सामने माइक रखा है, जो उनकी ड्यूटी का प्रतीक है, लेकिन फिलहाल वह स्लीप मोड में हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स का पारा चढ़ गया है। लोग लगातार इस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इसलिए तो लोग सरकारी नौकरी के पीछे पागल रहते हैं, यहां आराम भी पूरा है और पैसा भी।
रेलवे प्रशासन की आई प्रतिक्रिया मामला तूल पकड़ता देख रेलवे सेवा ने भी संज्ञान लिया है। रेलवे ने आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। असुविधा के लिए हमें खेद है। रेलवे ने शिकायतकर्ता से उनका मोबाइल नंबर और अन्य विवरण साझा करने का अनुरोध किया है ताकि मामले की जांच हो सके।
वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज यह वीडियो अब तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या इसी को जनसेवा कहते हैं? फिलहार, इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर आधारित है। इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
*जबतक इस कर्मचारी को @RailwaySeva सस्पेंड नहीं करती तबतक Video को शेयर करें।
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) June 22, 2026
पटना जंक्शन पर इंक्वायरी काउंटर का बाबू सफेद कमीज़ में कुर्सी पर लेटा हुआ, माइक सामने है, यात्री खड़े हैं, और ये आराम से सुस्की ले रहा है। pic.twitter.com/L8AHLee9pf
पूर्णिया में मौसम का येलो अलर्ट : आज घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है चेतावनी
सहरसा सदर अस्पताल में आज डॉक्टरों का रोस्टर जारी: गायनी विभाग में डॉ. विभा कुमारी संभालेंगी मोर्चा
मकान मालिक का अनोखा मैसेज: तुस्सी ना जाओ , किराएदार के साथ बॉन्डिंग देख सोशल मीडिया हुआ कायल
शेरनी के जबड़ों से पल भर में छीनी मौत: भैंस के बच्चे को बचाने के लिए कुनबे ने किया पलटवार
जालंधर: खड़ी स्कॉर्पियो में जिंदा जला चालक, साजिश या हादसा? पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ अग्निकांड: पापा, आग लग गई है, बचा लीजिए —बेटे की आखिरी पुकार से कांप उठा शहर
ब्रिटिश पीएम की रेस में नाइजेल फराज का बड़ा दावा: भारतीय बेस्ट, पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत
दिनदहाड़े बाइक चोरी: बारसोई में शातिरों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, CCTV में कैद हुई वारदात
पैराग्लाइडिंग के दौरान रोमांटिक स्टंट: क्या यात्री की जान से खिलवाड़ कर रहा है पायलट?
लखनऊ अग्निकांड: बच्चे गले लगकर रो रहे थे और दरवाजा नहीं खुला , खौफनाक मंजर बयां कर कांप उठी चश्मदीद