बेंगलुरु जैसे महंगे और व्यस्त शहर में मकान मालिक और किराएदार के बीच का रिश्ता अक्सर तनावपूर्ण होता है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने इस धारणा को बदल दिया है। एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने मकान मालिक के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? सॉफ्टवेयर डेवलपर कृतिका कुमारी ने अपने मकान मालिक को सूचित किया था कि वह जुलाई के अंत तक फ्लैट खाली कर देंगी। हालांकि, नया घर खोजने में आ रही दिक्कतों के कारण, उन्होंने मकान मालिक को मैसेज करके सितंबर तक फ्लैट में रहने की अनुमति मांगी।
मकान मालिक का फिल्मी अंदाज किराएदार को उम्मीद थी कि मकान मालिक शायद किराया बढ़ा देंगे या समय सीमा को लेकर सख्ती दिखाएंगे। लेकिन, मकान मालिक का जवाब सभी को हैरान कर देने वाला था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म के मशहूर डायलॉग का सहारा लेते हुए लिखा, तुस्सी ना जाओ। मैं तो चाहता हूं आप अच्छे से लंबे समय तक किराए पर रहो।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय कृतिका ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट ‘X’ (ट्विटर) पर शेयर किया है। पोस्ट के बाद से ही यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग मकान मालिक के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, आपको ऐसा मकान मालिक दोबारा नहीं मिलेगा, भूलकर भी वहां से मत जाना। एक अन्य ने मजे लेते हुए कहा, वह सिर्फ मकान मालिक नहीं, बल्कि आपके जीवन के क्लाउड में जगह देने वाले इंसान हैं।
मिश्रित प्रतिक्रियाएं जहां ज्यादातर लोग इस रिश्ते की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग संशय में भी हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अभी तो सब ठीक है, लेकिन जब आप सिक्योरिटी मनी वापस मांगेंगी, तब असली रंग पता चलेगा। फिलहाल, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सकारात्मकता फैला रही है और लोग इसे एक आदर्श मकान मालिक की मिसाल बता रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और दावों पर आधारित है। हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।)
I had informed my landlord that I would be vacating by the end of July, but I couldn’t find a flat. So, I texted him asking if I could stay until September. This is what he replied. pic.twitter.com/KUkYcNYLbt
— Kritika kumari (@kritikatwtss) June 23, 2026
हवा में रोमांस पड़ा भारी: महिला पैसेंजर के लिए पत्तियां तोड़ने पर मचा बवाल, पायलट की क्लास शुरू
ड्यूटी पर ‘स्लीप मोड’ में सरकारी बाबू: पटना जंक्शन का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ये कैसी सेवा?
बीसीए छात्र की नृशंस हत्या: फूआ के घर से लौट रहे युवक को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य मिटाने के लिए पेड़ से लटकाया शव
राम मंदिर चंदा विवाद: SIT की शुरुआती रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज
कोसी का रौद्र रूप शांत: जलस्तर में बड़ी गिरावट, 22 में से 13 फाटक ही खुले
कतर के रास लाफ़ान में बड़ा धमाका: 13 की मौत, भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान
आलिया भट्ट भी हुईं समय रैना की फैन, कॉमेडी स्पेशल स्टिल अलाइव देख एक्ट्रेस की आंखों में आ गए आंसू
सहरसा का रहस्यमय सिद्धपीठ: जहां मां चंडिका पूरी करती हैं हर मुराद
त्रिवेणीगंज का दम घुट रहा है: अतिक्रमण की चपेट में शहर, घंटों की देरी बनी आम बात
मधेपुरा: गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठा स्कूल में बड़ी चोरी, लाखों का सामान और सरकारी दस्तावेज गायब