तेज प्रताप के घर से करोड़ों की चोरी: पीए पर लगा नकदी और कीमती सामान उड़ाने का आरोप
News Image

पटना स्थित पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास (आवास संख्या 42, हार्डिंग रोड) पर हुई चोरी की वारदात ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। इस चोरी का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि तेज प्रताप के अपने निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय पर लगा है।

पुलिस के सामने बयां की आपबीती घटना की सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाने की एसडीपीओ अन्नू कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पुलिस को एक-एक कमरा घुमाकर दिखाया। वीडियो में वे अपने पूजा-घर की ओर इशारा करते हुए कहते सुने गए, मैंने यहां दीया-बत्ती जलाई थी, फिर हम खाना खाने चले गए। खाने के बाद जैसे ही सोने गए, पीछे से आरोपी अंदर घुसा और सामान लेकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

क्या-क्या हुआ चोरी? तेज प्रताप द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, चोरी गई वस्तुओं की सूची लंबी है। इसमें पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स, मैकबुक, आईपैड, लैपटॉप और महत्वपूर्ण हार्ड डिस्क व पेन ड्राइव शामिल हैं।

चश्मदीदों ने देखा भागते हुए तेज प्रताप ने शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके चालक अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को हाथ में बैग लेकर घर की चहारदीवारी फांदते हुए देखा था। ये दोनों इस वारदात के मुख्य प्रत्यक्षदर्शी हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस आरोपी मोतीलाल राय वैशाली जिले के बिशुनपुर का रहने वाला है। घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। हालांकि, जांच टीम ने फिलहाल मीडिया से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राम मंदिर चंदा विवाद: SIT की शुरुआती रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

Story 1

मधेपुरा: गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठा स्कूल में बड़ी चोरी, लाखों का सामान और सरकारी दस्तावेज गायब

Story 1

दिल्ली: वाल्मीकि बस्ती में भीषण अग्निकांड, 30 झुग्गियां जलकर खाक

Story 1

पूर्णिया में मौसम का येलो अलर्ट : आज घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है चेतावनी

Story 1

बुनियाद केंद्र की बदहाली: तपती धूप में बेहाल हुए दिव्यांग, सुविधाओं का रहा घोर अभाव

Story 1

कूलर चालू करने से पहले हो जाएं सावधान: अंदर बैठा था मौत का सौदागर , वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Story 1

लखनऊ अग्निकांड: 10 साल पहले ही गिराने का आया था आदेश, LDA की एक फाइल ने ली 15 मासूमों की जान

Story 1

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: री-इवैल्यूएशन ने बदली रांची की अवनी की किस्मत, मिले 500/500 अंक

Story 1

लखनऊ अग्निकांड: 4 अधिकारी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार, फरार बिल्डिंग मालिक की तलाश तेज

Story 1

लखनऊ अग्निकांड: रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कोचिंग का मौत का जाल , दोषियों को मिलेगी कितनी सजा?