झारखंड की राजधानी रांची स्थित JSCA क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। झारखंड टी20 प्रीमियर लीग के फाइनल मैच को देखने उमड़ी भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मची भगदड़ में करीब 5 दर्शक घायल हो गए।
सिर्फ एक गेट से एंट्री का फैसला बना मुसीबत घटना स्टेडियम के पश्चिमी मुख्य द्वार पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आयोजकों ने भारी भीड़ के बावजूद केवल एक गेट खोल रखा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नदारद थे, जिसके चलते लोग धक्का-मुक्की करने को मजबूर हुए।
प्रशासन ने माना, सुरक्षा जांच की गति रही धीमी रांची के SSP राकेश रंजन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि आम लोगों के प्रवेश के लिए शुरू में सिर्फ एक गेट खुला था। सुरक्षा जांच (frisking) की प्रक्रिया धीमी होने के कारण धीरे-धीरे भीड़ का दबाव बढ़ता गया और स्थिति अनियंत्रित हो गई। बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया और स्थिति अब नियंत्रण में है।
आयोजकों ने फाइनल मैच के उत्साह को हल्के में लिया वहां मौजूद दर्शकों ने इस अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर JSCA प्रबंधन और आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया है। एक चश्मदीद ने कहा, जब पता था कि फाइनल मैच है, तो तैयारी भी वैसी होनी चाहिए थी। आयोजकों ने इसे हल्के में लिया, जिसके कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीड़ का फायदा उठा जेबकतरों ने किया हाथ साफ स्टेडियम के बाहर मची अफरा-तफरी का फायदा असामाजिक तत्वों ने भी उठाया। कई दर्शकों ने शिकायत की कि भगदड़ के दौरान उनके मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई। एक पीड़ित ने बताया, मेरे दोस्त की जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहां न तो भीड़ संभालने की व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी।
फिलहाल, घायल दर्शकों का इलाज चल रहा है और प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करने की बात कही है। इस घटना के बाद स्टेडियम के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
*#WATCH | Ranchi | An eyewitness of the stampede like situation outside JSCA Stadium says, The arrangements were absolutely poor. What was the point of opening only two gates when it was the final? All the gates should have been opened. The general public suffered a lot. People… https://t.co/LeBGITvvs2 pic.twitter.com/u7WKlsKykg
— ANI (@ANI) June 23, 2026
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
शादी से पहले ही इंटरनेट पर छाईं अक्षिता राज: जानिए कौन हैं आकाश दीप को क्लीन बोल्ड करने वाली मिस्ट्री गर्ल
मानसून की दस्तक: छत्तीसगढ़ में झमाझम, मध्य प्रदेश और यूपी के लिए आई बड़ी अपडेट
महिला T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की शर्मनाक विदाई, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ और सेमीफाइनल की जंग तेज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी: जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन अक्षिता राज
फ्रांस म्यूज़िक फेस्टिवल बना अखाड़ा: रेप, चाकूबाजी और नीडल स्पाइकिंग से दहला पेरिस
मुंबई में बरसे बादलों के तेवर: मानसून की धमाकेदार दस्तक, रेड से ऑरेंज अलर्ट पर शहर
मुंबई में आफत बनी बारिश: ट्रांस-हार्बर लाइन ठप, दादर ट्रैक जलमग्न
महरौली रेप-मर्डर केस: पुलिस कस्टडी से भागते हुए एनकाउंटर में घायल हुआ दरिंदा
तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? : मंगेतर की हत्या के बाद का वो पोस्ट जो बन गया आरोपी के गले की फांस