भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप आज (24 जून) अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वाराणसी के ताज गंगेज होटल में वे अक्षिता राज के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू होते ही सोशल मीडिया पर दुल्हन की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली झलक शादी के मुख्य कार्यक्रमों से पहले अक्षिता राज की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। हालांकि यह फोटो आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन फैंस इसे आकाश दीप की होने वाली पत्नी की पहली झलक मानकर इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
कौन हैं अक्षिता राज? अक्षिता मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के मणिकपुर की रहने वाली हैं। वे बेहद सादगी पसंद इंसान हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Mesra) से BCA और MCA की डिग्री हासिल की है।
अक्षिता इतनी होनहार हैं कि कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान उन्हें एक बड़ी कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी। हालांकि, आकाश दीप के साथ रिश्ता तय होने के बाद उन्होंने करियर के बजाय परिवार को प्राथमिकता दी और जॉब जॉइन नहीं करने का फैसला किया। यह शादी पूरी तरह से दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई है, जिसे एक अरेंज मैरिज बताया जा रहा है।
भोजपुरी सितारों संग हुआ जश्न शादी से ठीक पहले 22 जून को आकाश दीप के पैतृक आवास पर तिलक और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। इस उत्सव में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और एक्ट्रेस काजल राघवानी ने शिरकत की। जश्न के दौरान आकाश दीप को अपने परिजनों के साथ डांस करते देखा गया। उनकी छोटी बहन के डांस ने भी महफिल में रौनक बढ़ा दी।
पूरी तरह प्राइवेट रहेगा विवाह समारोह ताज गंगेज में होने वाला यह विवाह समारोह बेहद निजी रखा गया है। इसमें मीडिया की एंट्री वर्जित है और केवल परिवार के लोग व करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। हालांकि, खेल जगत के गलियारों में चर्चा है कि शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ साथी खिलाड़ी और प्रमुख खेल हस्तियां नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए वाराणसी पहुंच सकते हैं।
*Akashdeep Marrying a Middle-Class Girl
— Harshit (@I_am_Harshit_17) June 22, 2026
Akashdeep has tied the sehra at the peak of his career, family chose the girl, arranged marriage to take place on June 24
Tilak ceremony was on June 21, Akshita is a simple and ordinary girl just like in the village
Akashdeep wanted a… pic.twitter.com/GvnZw4ri5B
तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? : मंगेतर की हत्या के बाद का वो पोस्ट जो बन गया आरोपी के गले की फांस
रांची के JSCA स्टेडियम में महामुकाबला बना मुसीबत: फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल
तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी: भरोसेमंद पीए बना आरोपी, पार्टी इकाई भंग
मुंबई में मॉनसून का तांडव: रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं सड़कें
नोएडा: बिजली कटने पर भड़की महिला, मेंटेनेंस कर्मचारी को सरेआम जड़ दिए 23 थप्पड़
क्या भारत का आसमान वाकई फीका है? वायरल वीडियो ने छेड़ी प्रदूषण पर बड़ी बहस
आईपीएल में बड़ा बदलाव: ऋषभ पंत की घर वापसी, कुलदीप यादव अब लखनऊ के नए मैच विनर
क्या आसिम मुनीर के डिप्लोमैटिक जाल में फंस गए ईरान के राष्ट्रपति? मानद उपाधि देकर साधे कई निशाने
बिहार में आज लू का कहर, कल से बदलेगा मौसम: IMD ने जारी किया 6 दिनों का अलर्ट
लखनऊ अग्निकांड: मरना तय था, इसलिए कूद पड़ा , आग के बीच फंसे युवक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां