ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा पाकिस्तान अब एक अलग ही कूटनीतिक खेल खेल रहा है। स्विट्जरलैंड में अमेरिकी डेलीगेशन के साथ हाथ मिलाने से इनकार करने वाले ईरान को अब पाकिस्तान ने अपने सम्मान के जाल में फंसा लिया है।
डॉक्टरेट की उपाधि से मान बढ़ाने की रणनीति पाकिस्तान के दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को पाकिस्तान ने कार्डियक सर्जरी में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा। प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में शहबाज शरीफ ने खुद उन्हें यह सम्मान सौंपा। जानकारों का मानना है कि यह कदम ईरान को पाकिस्तान के और करीब लाने की एक सोची-समझी रणनीति है।
JF-17 से मिला रॉयल स्वागत ईरान के राष्ट्रपति का स्वागत किसी आम मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक वीवीआईपी की तरह किया गया। जैसे ही पेजेश्कियान का विमान पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ, पाकिस्तानी वायुसेना के JF-17 थंडर फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। इस्लामाबाद में उन्हें 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मुस्लिम देशों का नया गुट बनाने पर चर्चा अपनी यात्रा के दौरान पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने मुस्लिम देशों का एक नया और शक्तिशाली गुट बनाने का प्रस्ताव रखा। पेजेश्कियान ने कहा कि इस्लामी दुनिया की एकता ही एकमात्र रास्ता है।
आसिम मुनीर का न्यूट्रल स्टैंड? मुनीर ने पेजेश्कियान की बातों का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि किसी भी मुस्लिम देश को कोई कष्ट न हो। हालांकि, पाकिस्तान एक तरफ ईरान को भाई कह रहा है, तो दूसरी तरफ पर्दे के पीछे अमेरिका के साथ शांति वार्ता की मध्यस्थता का दावा भी कर रहा है।
अमेरिका-ईरान के बीच तल्खी बरकरार पाकिस्तान की इन कोशिशों के बावजूद ईरान और अमेरिका के रिश्तों में सुधार की उम्मीद फिलहाल कम है। ट्रंप और अमेरिका के अन्य सांसद ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। ईरान को परमाणु जांच के लिए अल्टीमेटम दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या आसिम मुनीर का यह सम्मान का दांव ईरान को अमेरिका के साथ बातचीत की मेज पर ला पाएगा, या यह सिर्फ कूटनीतिक दिखावा है?
Delighted to welcome my dear brother, President Dr. Masoud Pezeshkian of the Islamic Republic of Iran, to Pakistan today.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 23, 2026
This was our first meeting after the signing of the Islamabad Memorandum and the first round of technical talks in Burgenstock.
DPM Ishaq Dar and Field… pic.twitter.com/uMZ1ic8VAW
शादी से पहले ही इंटरनेट पर छाईं अक्षिता राज: जानिए कौन हैं आकाश दीप को क्लीन बोल्ड करने वाली मिस्ट्री गर्ल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पासपोर्ट चोरी से लेकर सांप वाली साजिश तक, सिया गोयल के खौफनाक इरादों का खुलासा
अयोध्या: शेषावतार मंदिर के शिखर पर लहराया ध्वज, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
राष्ट्रपति का मानवीय चेहरा: व्हीलचेयर पर बैठीं रूपी सोरेन के पास खुद चलकर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू
लंच ब्रेक पर तानाशाही : 1 मिनट की देरी पर 1 घंटे की मुफ्त मजदूरी, वायरल नोटिस पर भड़के कर्मचारी
ईसाइयों के टेक्सास में बढ़ता इस्लाम : जब भगवान गणेश की मूर्ति हटाकर बेचना पड़ा घर
राम कपूर और एकता कपूर का मिलन : खत्म हुईं अनबन की सारी अफवाहें, लॉक अप 2 के मंच पर दिखी पुरानी केमिस्ट्री
राजनीति से निजी हमले तक: सीएम विजय और उदयनिधि स्टालिन के बीच छिड़ी जुबानी जंग
फ्रांस म्यूज़िक फेस्टिवल बना अखाड़ा: रेप, चाकूबाजी और नीडल स्पाइकिंग से दहला पेरिस
एफआईएच प्रो लीग: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का हॉकी वार , हाफ टाइम तक 2-1 से बनाई बढ़त