पुणे के लोहगढ़ किले में हुई 26 वर्षीय युवा उद्योगपति केतन अग्रवाल की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। सगाई के बाद जिस मंगेतर सिया गोयल के साथ केतन अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने वाले थे, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को मौत की खाई में धकेल दिया।
17 करोड़ का महल और बाली ट्रिप का सच केतन और सिया की शादी के लिए जयपुर में 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दोनों को बाली जाना था, लेकिन केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो गया और ट्रिप कैंसिल हो गई। अब जांच में साफ हो गया है कि यह पासपोर्ट गायब होना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि सिया की साजिश का हिस्सा था।
हादसा या हत्या: सोशल मीडिया का ढोंग 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन की मौत के बाद, सिया ने इसे पैर फिसलने से हुआ हादसा बताया था। उसने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर लोगों की सहानुभूति भी बटोरी। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सिया ने कबूल किया कि उसने और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन की हत्या की है।
तीसरी कोशिश में हुई हत्या पुलिस के अनुसार, सिया पहले भी दो बार (31 मई और 14 जून) केतन को किले पर ले जाकर मारने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन नाकाम रही। केतन को अपनी मंगेतर की क्रूर सोच का जरा भी अंदाजा नहीं था।
CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें मामला तब खुला जब पुलिस ने किले के रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक हुडी पहने केतन और सिया की गाड़ी का पीछा करते दिखा। गर्मी के बावजूद हुडी पहनना और सिया का बार-बार पीछे मुड़कर देखना पुलिस के शक को यकीन में बदल गया। वह युवक सिया का प्रेमी चेतन चौधरी निकला।
पिता का दर्द: मना कर देती, जान क्यों ली? बेटे के खोने के गम में डूबे केतन के पिता ने सवाल उठाया, अगर उसे शादी नहीं करनी थी, तो वह बस मना कर देती। हम शादी रद्द कर देते। उसने इतना क्रूर कदम क्यों उठाया?
कौन थे केतन अग्रवाल? केतन पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे थे। वे सक्सेस ग्रुप के डायरेक्टर और CMO थे। एक सफल रियल एस्टेट करियर के साथ-साथ केतन भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी उत्साहित थे। आज उनकी क्रूर हत्या ने पूरे पुणे को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
*#WATCH | Pune, Maharashtra | Pune Rural Police SP Sandeep Singh Gill says, On June 18, 2026, an engaged couple, Siya Goyal and Ketan Agarwal, visited Lohagad Fort. Siya Goyal called to report that Ketan Agarwal had slipped and fallen from the fort, resulting in his… pic.twitter.com/sHZL109Y69
— ANI (@ANI) June 23, 2026
रांची के JSCA स्टेडियम में फाइनल का जश्न बना मातम: भगदड़ में कई घायल, मची अफरा-तफरी
लखनऊ कोचिंग कांड: क्या सिस्टम की नींद सिर्फ लाशों के गिरने पर ही खुलती है?
मेसी का रिकॉर्ड महज 24 घंटे में हुआ चकनाचूर, रोनाल्डो ने रचा एक और ऐतिहासिक इतिहास
ईरान जाने का प्लान है? रुकिए, भारत सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी
रांची के JSCA स्टेडियम में महामुकाबला बना मुसीबत: फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल
आंध्र प्रदेश में सोने की बारिश: CM नायडू आज करेंगे देश के सबसे बड़े निजी गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन
क्या सिर्फ कागजों पर चल रहा है आंगनबाड़ी केंद्र? ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल
200 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: क्रेन में फंसा पैराग्लाइडर, 4 घंटे तक हवा में झूलता रहा
ईरान जाने का प्लान कर रहे हैं? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कमाई साम्राज्य: विराट कोहली से 10 गुना ज्यादा है नेटवर्थ, जानें कैसे कमाते हैं अरबों