रायपुर। ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने के लिए तैयार विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के प्रति छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बेमेतरा जिले की सांकरा और देवरी ग्राम पंचायत के लोगों ने इस योजना के समर्थन में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर इसे जन-आंदोलन का रूप दे दिया है।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान? इस पहल से प्रभावित होकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने कहा, यह तस्वीर गांव के जागते हुए आत्मविश्वास का प्रतीक है। जब पूरा गांव हाथ मिलाकर किसी संकल्प के साथ खड़ा हो जाए, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। यह योजना ग्रामीण भारत की तकदीर बदलने का एक अभियान है।
क्या है VB-G RAM G योजना? 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रही यह योजना विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण का संक्षिप्त नाम है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है।
जन-भागीदारी का अनूठा उदाहरण सांकरा और देवरी के ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव की प्रगति, हम सबकी जिम्मेदारी का संदेश दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण का मार्ग है। इस दौरान उन्होंने पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुँचाने का संकल्प भी लिया।
प्रशिक्षण और तैयारियों में जुटा विभाग योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पूरी तरह सक्रिय है। 30 जून तक अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और उनके सवालों का समाधान कर रहे हैं।
लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम सभाओं, डिजिटल माध्यमों और जन प्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। 1 जुलाई से शुरू होते ही इस योजना का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवारों को मिलने की उम्मीद है, जिससे गांवों में समृद्धि और सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू होगा।
*1 जुलाई से लागू होगी VB - G RAM G योजना
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 24, 2026
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सांकरा एवं देवरी के ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विकसित भारत - जी राम जी योजना का समर्थन किया।
📍बेमेतरा, छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/BjJgMOJQf6
कल का मौसम: 17 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
भरत तिवारी मामला: महापंचायत का सरकार को अल्टीमेटम, मंत्री बोले- माहौल न बिगाड़ें, जांच का करें इंतजार
राम मंदिर चंदा घोटाला: SIT के सामने पेश होंगे संजय सिंह, धांधली के सबूतों का करेंगे खुलासा
वादा तोड़ा तो खत्म डील : ट्रंप की ईरान को दो टूक, होर्मुज से टोल टैक्स की खबरों पर दिया बड़ा बयान
रिम्स में फर्जी सर्टिफिकेट का खेल: MBBS एडमिशन मामले में CID की ताबड़तोड़ जांच शुरू
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज का दावा, चंपत राय को दी थीं 200 किलो चांदी की ईंटें, नहीं मिली रसीद
दिल्ली: उद्योग भवन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 200 घर जलकर राख
झेलम नदी में फॉर्च्यूनर का स्टंट: वायरल वीडियो पर मचा बवाल, जनता ने की कार्रवाई की मांग
माहरंग बलोच को उम्रकैद: क्या असहमति की आवाज दबाने का नया हथियार बन गया है पाकिस्तान का कानून?
लखनऊ अग्निकांड: निलंबित अफसर के दो यू-टर्न से मचा हड़कंप, क्या जांच को भटकाने की हो रही कोशिश?