भोजपुर: भरत तिवारी की मौत के मामले में न्याय की मांग अब तेज हो गई है। भोजपुर जिले के बिलोटी गांव में बुधवार को हुई एक महापंचायत में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिहार सरकार को सीधे तौर पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।
न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। भरत के भाई चंदन तिवारी ने साफ कर दिया है कि वे न्याय के लिए दिल्ली तक जाने को तैयार हैं।
परिजन बोले- मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो सरकारी नौकरी चाहिए और न ही कोई मुआवजा। उनकी इकलौती मांग केवल न्याय है। बता दें कि इससे पहले भरत की मां की शिकायत पर पुलिस के कई अधिकारियों के खिलाफ शाहपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
मंत्री मिथिलेश तिवारी की अपील परिजनों की चेतावनी और बढ़ते विरोध के बीच बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने सभी से धैर्य रखने की अपील की है। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और DSP को भी हटा दिया गया है।
उकसाने की राजनीति न हो मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि जब न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि इसे लेकर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ-साथ विकास के कामों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
पुलिस-जनता के बीच तनातनी स्थिति इसलिए भी तनावपूर्ण है क्योंकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भरत के पिता, भाई और 14 अन्य नामजद सहित करीब 50 लोगों पर मामला दर्ज किया है। अब सबकी निगाहें एक हफ्ते के अल्टीमेटम और न्यायिक जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं।
*#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया। मुझे ये… pic.twitter.com/wETIvy3ab9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
ये मेरी जिंदगी है... : विराट कोहली की दीवानगी पर ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा खुलासा
खगड़िया में एनएच-31 पर कोहराम: अनियंत्रित स्कॉर्पियो खड़ी गाड़ी से टकराई, बाल-बाल बची जान
क्या खरगे परिवार ने की जमीन की लूट ? बीजेपी ने लगाए 100 करोड़ के घोटाले के आरोप
शिवसेना में बड़ी टूट: 6 सांसदों का शिंदे गुट में जाना, स्पीकर के पाले में गेंद
निर्जला एकादशी 2026: हरिद्वार जाने वाले सावधान, ट्रैफिक जाम से बचना है तो देख लें नया रूट और पार्किंग प्लान
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: 200 मजदूरों के आशियाने जलकर हुए राख
ऑपरेशन सुरक्षा : यूपी में 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील, बेसमेंट में चल रही थीं क्लासेज
ग्रीन वाराणसी कॉन्क्लेव 2026: विरासत और आधुनिकता का अनूठा संगम
मानसून की पहली फुहार ही आफत: जलमग्न हुई मुंबई, हार्बर लाइन ठप और सबवे बंद
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट: डोभाल और वांग यी की मुलाकात से सामान्य स्थिति की उम्मीद