मानसी (खगड़िया): बिहार के खगड़िया जिले में एनएच-31 पर देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। चुन्नू शर्मा धर्मकांटा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए और अंदर ही फंस गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस बनी फरिश्ता: एंबुलेंस का नहीं किया इंतजार गनीमत रही कि घटना के वक्त मानसी थाने की गश्ती पुलिस टीम वहां से गुजर रही थी। बिना देरी किए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला।
वक्त की नजाकत को समझते हुए, पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपनी सरकारी गाड़ी में घायलों को लादा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण चारों घायलों की जान बच गई।
झपकी बनी हादसे की वजह? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात होने के कारण संभवतः चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई। फिलहाल, डॉक्टर ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को एनएच से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, दोनों वाहनों के मालिकों से संपर्क साधा जा रहा है।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
मेसी का नाम सुनते ही खामोश हुए रोनाल्डो, वर्ल्ड कप जीत के बाद मिक्स्ड जोन में दिखा अजीब वाकया
लंच ब्रेक पर तानाशाही : 1 मिनट की देरी पर 1 घंटे की मुफ्त मजदूरी, वायरल नोटिस पर भड़के कर्मचारी
क्या आसिम मुनीर के डिप्लोमैटिक जाल में फंस गए ईरान के राष्ट्रपति? मानद उपाधि देकर साधे कई निशाने
अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण , लेकिन मंच पर उनकी एक तस्वीर ने फैंस को किया भावुक
ईसाइयों के टेक्सास में बढ़ता इस्लाम : जब भगवान गणेश की मूर्ति हटाकर बेचना पड़ा घर
महरौली रेप-मर्डर केस: पुलिस कस्टडी से भागते हुए एनकाउंटर में घायल हुआ दरिंदा
आदिवासी समाज की हुंकार: 15 सूत्रीय मांगों पर सरकार को घेरा, स्कूलों में मंत्र पाठ के आदेश पर जताया सख्त ऐतराज
कोहली-रोहित नहीं, जोफ्रा आर्चर ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे बड़ा सिरदर्द
भारत-रूस न्यायपालिका में ऐतिहासिक गठबंधन: सुप्रीम कोर्ट के बीच हुआ पहला समझौता
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल दागकर रचा इतिहास