संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस पिछले 5 दिनों से पसीने बहा रही थी। आरोपी का कोई सुराग न मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई थीं, लेकिन अंत में डॉग स्क्वॉड की मैरी ने वह कर दिखाया जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।
क्या था पूरा मामला? 18 जून को बबराला थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेलने निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो वह घर से 300 मीटर दूर जंगली इलाके में बेहोश मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। मौके से फॉरेंसिक टीम को एक गमछा मिला, जो अंत में मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।
मैरी ने सूंघा गमछा और पहुंच गई आरोपी के दरवाजे तक ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली। पुलिस ने डॉग मैरी को घटनास्थल से मिले गमछे की गंध सूंघाई। गंध मिलते ही मैरी ने दौड़ लगा दी। वह खेतों और झाड़ियों के बीच से होते हुए सीधे आरोपी संदीप के घर के सामने जाकर रुक गई।
आरोपी की गिरफ्तारी और सम्मान पुलिस के घर पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे बबराला-राजपुरा रोड से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने डॉग मैरी को 10,000 रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया।
थाना बबराला क्षेत्रान्तर्गत दुष्कर्म के एक अभियोग के सफल अनावरण पर #SPSambhal श्री कृष्ण कुमार द्वारा डॉग स्कावड टीम के डॉग मैरी को 10,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में #SPSambhal श्री कृष्ण कुमार की बाइट।#UPPolice https://t.co/OUeU5h9j6G pic.twitter.com/NNtCJaAWTA
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) June 22, 2026
मेहरौली दरिंदगी: भागने की कोशिश में एनकाउंटर, अस्पताल में दर्द से चिल्लाया आरोपी
76 साल की उम्र में मिसाल: पेंशन के पैसों से सैकड़ों बंदरों का पेट भर रही हैं ‘मदुरै की दादी’
बहन का वो एक सवाल... और ढह गया कातिल मंगेतर का झूठ! जानें कैसे खुली खूनी इश्क की साज़िश?
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
मेसी का नाम सुनते ही खामोश हुए रोनाल्डो, वर्ल्ड कप जीत के बाद मिक्स्ड जोन में दिखा अजीब वाकया
शोएब अख्तर पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का हुआ निधन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा: वर्ल्ड कप इतिहास में रचा अनोखा रिकॉर्ड, पुर्तगाल की 5-0 से धमाकेदार जीत
इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन: घंटों परेशान रहे हजारों यूजर्स, क्या आप भी हुए प्रभावित?
आदिवासी समाज की हुंकार: 15 सूत्रीय मांगों पर सरकार को घेरा, स्कूलों में मंत्र पाठ के आदेश पर जताया सख्त ऐतराज
इंडोनेशियाई बीच पर बीयर पार्टी करते बंदर, वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल