नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर उपजा तनाव मंगलवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और प्रशासनिक अधिकारियों को समाधान निकालने के लिए 12 घंटे तक भारी जद्दोजहद करनी पड़ी।
प्रशासन की मैराथन वार्ता मंगलवार सुबह शुरू हुआ यह विवाद देर रात तक जारी रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और एसडीएम ने मोर्चा संभाला। दोनों अधिकारियों ने आदिवासी समुदाय और धर्मांतरित परिवारों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता की, ताकि किसी तरह का हिंसक टकराव न हो।
एक महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड लगातार चली बातचीत के बाद आधी रात को दोनों पक्षों के बीच एक सहमति बनी। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने धर्मांतरित परिवारों को एक महीने का समय दिया है। इस समझौते के बाद ही दिन भर से चल रहा गतिरोध थमा और इलाके में तनावपूर्ण शांति बहाल हुई।
दो विचारधाराओं का टकराव विवाद का मुख्य कारण धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को लेकर मतभेद हैं। धर्मांतरित परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी गई और आदिवासी रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है।
वहीं, स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि मतांतरित हुए लोग गांव की प्राचीन परंपराओं, देवी-देवताओं और रीति-नीतियों का सम्मान नहीं करते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में रहने के लिए सभी को स्थानीय संस्कृति का पालन करना अनिवार्य होना चाहिए।
पुलिस की कड़ी निगरानी पूरे घटनाक्रम के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के लोग सड़क के किनारे एकत्र थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति शांत होने का दावा किया है, लेकिन एहतियातन निगरानी जारी है। अधिकारियों ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की सख्त अपील की है।
*नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर उत्पन्न विवाद 12 घंटे की लंबी चर्चा और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। @NarayanpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/3QJzTOzv4t
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 24, 2026
राजकुमार राव की प्रहार का टीजर रिलीज: न्याय के योद्धा के रूप में छाए एक्टर, फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर!
पुलिस रक्षक नहीं, शिकारी बन गई है : भरत तिवारी एनकाउंटर पर रोशन आनंद का बड़ा हमला
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब ज्योति सिंह ने खोला मोर्चा, पुलिस की कहानी पर उठाए गंभीर सवाल
पैसे नहीं हैं, इसलिए भारत में हूं : देश बदलने का दावा करने वाली CJP की खुली पोल
भारत-चीन संबंधों में नई बयार: PM मोदी और वांग यी की मुलाकात से सुधरे हालात!
33 डिग्री गर्मी में हुडी पहनने की जिद ले डूबी; केतन अग्रवाल हत्याकांड का पर्दाफाश
वीडियो पूरी तरह से नकली, ये विपक्ष की घटिया साजिश : भगवंत मान का पलटवार
हवा में अटकीं सांसें: 200 फीट की ऊंचाई पर 4 घंटे लटका रहा पैराग्लाइडर, मौत को दी मात
कल का मौसम: 17 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
बेंगलुरु मेट्रो ठप: आईटी प्रोफेशनल्स का स्ट्रगल , ऑटो-कैब न मिलने पर ट्रकों में लटककर घर लौटने को मजबूर