काराकस: वेनेजुएला में बुधवार (24 जून) का दिन तबाही लेकर आया। महज 45 सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता क्रमशः 7.1 और 7.5 दर्ज की गई, जिससे राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है।
राजधानी में हाहाकार भूकंप के जोरदार झटकों के बीच राजधानी काराकस में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए हिलती हुई इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर दौड़ पड़े। कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। व्यस्त बाजारों में भी तबाही के दृश्य देखे गए। चाकाओ नगर पालिका में 4 इमारतें ढहने की पुष्टि हुई है, जबकि गुआइरा में होटल एडुआर्ड की पूरी इमारत धराशायी हो गई।
हताहतों की स्थिति स्पष्ट नहीं USGS ने आगाह किया है कि इस आपदा में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक मौतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
कहां था भूकंप का केंद्र? वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र कैरिबियाई तट के मोरोन के पश्चिम में 13 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके ठीक बाद आया दूसरा झटका 7.5 तीव्रता का था, जिसका केंद्र मोरोन से महज 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। जानकारों का कहना है कि यह पिछले 100 वर्षों के दौरान देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।
सरकार की अपील: सुरक्षित रहें गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भूकंप के प्रभाव कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। मंत्री ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है क्योंकि आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) के कारण कमजोर हो चुकी इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
इस विनाशकारी आपदा के बाद, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करेंगी। प्रशासन ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने का भरोसा दिया है।
A 7.1-magnitude earthquake destroyed an apartment building in Caracas, Venezuela. The number of casualties remains unknown. pic.twitter.com/ICbOYP1e7g
— Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026
अब वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा जबलपुर; एयरपोर्ट और चिड़ियाघर का होगा कायाकल्प
सामंथा रुथ प्रभु ने सुनाई खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस, लिया मैटरनिटी ब्रेक का फैसला
वेनेजुएला में सदी का सबसे शक्तिशाली भूकंप: 1 मिनट में 7.5 की तीव्रता से दो बार कांपी धरती
वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर: 1 लाख लोगों की मौत की आशंका, मलबे में तब्दील हुई राजधानी
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री: अभिषेक और संजू के लिए खतरे की घंटी, करियर पर मंडराया संकट
मेयर की मौजूदगी में खुला मौत का कुआं , बीएमसी कर्मचारी का वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी के लिए काल बनेगा राजस्थान का यह लाल, आयरलैंड की टीम में शामिल हुआ भारत का यह बेटा
गोवा के बागा बीच पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: चट्टान पर बैठे युवक को निगल गई समुद्र की लहरें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: आमने-सामने आए इंडिगो और एअर इंडिया के विमान, बाल-बाल बचीं जान
ना गम, ना पछतावा: मुंबई लोकल में हत्या के बाद बेखौफ चलता दिखा कातिल, CCTV फुटेज देख कांप उठेगी रूह