तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची सियासी उठापटक अब और तेज हो गई है। सोमवार को बागी विधायकों ने एक बैठक कर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से सस्पेंड करने और अभिषेक बनर्जी को महासचिव पद से हटाने का एलान किया। इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यह एक सर्कस है सौगत रॉय ने बागी गुट के इस कदम को सीधे तौर पर सर्कस करार दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने खुद तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और इसे शून्य से सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाया। रॉय ने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति ने पार्टी बनाई, उसे हटाने की हैसियत किसकी है?
ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को लेकर सौगत रॉय ने कहा कि उनका अतीत CPM का रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो भी नेता इस बागी गुट में शामिल हुए हैं, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। रॉय ने कहा कि इन सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिरहाद हकीम से सीधे सवाल कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के बागी गुट में शामिल होने पर सौगत रॉय ने दुख जाहिर किया। उन्होंने याद दिलाया कि ममता बनर्जी ने ही हकीम को एक साधारण पार्षद से मेयर और फिर मंत्री के पद तक पहुंचाया। रॉय ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे खुलकर BJP में शामिल हों। साथ ही उन्होंने पूछा, क्या फिरहाद हकीम ने वाकई BJP की विचारधारा को अपना लिया है?
लोकतंत्र खत्म करना चाहती है BJP सौगत रॉय ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक देश, एक पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। रॉय के मुताबिक, ऑपरेशन लोटस के जरिए विपक्षी दलों को तोड़ना भाजपा की सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य देश में एकतरफा शासन स्थापित करना है।
*#WATCH | Kolkata: On rebel TMC MLAs replacing Mamata Banerjee as Chairperson, TMC MP Saugata Roy says, “It is a circus. Mamata Banerjee founded the Trinamool Congress herself and transformed it from an opposition party into the ruling party of the state. So, who could oust her?… pic.twitter.com/dmiafScxhm
— ANI (@ANI) June 23, 2026
भवानीपुर चुनाव विवाद: कलकत्ता हाई कोर्ट ने EVM और CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने का दिया आदेश
शिलान्यास बोर्ड की गलत जगह पर भड़के आदिवासी: 4 घंटे तक ठप रहा मुख्य मार्ग
मधेपुरा की सड़कों पर मौत की सवारी : नाबालिगों की ट्रिपल लोडिंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा
सिया ने मेरे बेटे को मार डाला : मंगेतर की हकीकत आई सामने, सेल्फी के बहाने रची गई खौफनाक साजिश
बीसीए छात्र की नृशंस हत्या: फूआ के घर से लौट रहे युवक को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य मिटाने के लिए पेड़ से लटकाया शव
क्या मेसी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड खतरे में है? 27 साल के इस स्टार की नज़र है ताज पर
दिल्ली का नया कचरा मुक्त मिशन: क्या देश की राजधानी से गायब हो जाएंगे लैंडफिल के पहाड़?
त्रिवेणीगंज का दम घुट रहा है: अतिक्रमण की चपेट में शहर, घंटों की देरी बनी आम बात
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग
वर्दी से झाड़ू तक: कौन हैं पद्मश्री पाने वाले 88 साल के जांबाज पूर्व IPS इंदरजीत सिंह सिद्धू?