किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड से प्रशासनिक लापरवाही और जन-आक्रोश का एक बड़ा मामला सामने आया है। भांसीबाड़ी आदिवासी टोले के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग और शिलान्यास बोर्ड में धांधली के विरोध में बेलुवा-रामगंज मुख्यपथ को पूरी तरह जाम कर दिया।
क्या है पूरा विवाद? स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उनके गांव से खजूरबाड़ी तक पक्की सड़क बनाने के लिए सरकारी मंजूरी मिली थी। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और संवेदक (ठेकेदार) ने मिलीभगत कर इस निर्माण कार्य का शिलान्यास बोर्ड मूल गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर बलदियाहाट चौक पर लगा दिया। ग्रामीणों का मानना है कि यह बोर्ड लगाने में की गई हेरफेर किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
4 घंटे तक थमी रही रफ्तार मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बलदियाहाट चौक के समीप सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण करीब 4 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। राहगीर और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पोठिया के बीडीओ मो. आसिफ, सीओ मोहित राज और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया मो. मेराज भी वहां मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को सुना और आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया।
आश्वासन के बाद खुला जाम बीडीओ ने मौके से ही संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) को तलब किया। अधिकारियों ने लिखित और मौखिक आश्वासन दिया कि शिलान्यास बोर्ड को तत्काल बलदियाहाट से हटाकर भांसीबाड़ी आदिवासी टोले में ही स्थापित किया जाएगा। साथ ही, सड़क निर्माण कार्य बिना किसी देरी के शुरू करने का भरोसा दिया। इस ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
टाइगर श्रॉफ और बाबा बागेश्वर की मुलाकात: क्या पर्दे पर आने वाले हैं बालाजी ?
फिर आएगा महिला आरक्षण? मोदी सरकार की मंत्री ने विपक्ष को दी चेतावनी
लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव की सरकार से मांग, मृतकों को 1 करोड़ और घायलों को मिले पूरा वेतन
पद्म भूषण लेने पहुंचीं अलका याग्निक की तस्वीरें देख फैंस परेशान, क्या है गायिका की सेहत का हाल?
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नंबर-3 का क्या है राज? जानिए मां की एक सलाह ने कैसे बदल दी किस्मत
ये मेरी भी बहन है : रात के सफर में भाई की चिंता और कैब ड्राइवर का वो भरोसा, जिसने जीता सबका दिल
पद्म अवॉर्ड्स 2026: ममूटी और अलका याग्निक को पद्म भूषण , आर. माधवन को मिला पद्म श्री सम्मान
राशन कार्ड में बड़ा बदलाव: अब कहीं से भी निकालें राशन, खत्म हुई एक दुकान की मजबूरी
दिल्ली में सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 4 दिन बंद रहेगा भोगल फ्लाईओवर, जान लें नया रूट
सदन में रील से रियल का स्वैग: CM विजय की मिमिक्री देख सन्न रह गई DMK, विधानसभा में मचा सियासी बवाल